{"_id":"5a9fdabe4f1c1bdd0b8b7570","slug":"neiphiu-rio-government-will-take-oath-tomorrow-in-nagaland","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड: नेफ्यू रियो ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह समेत कई मुख्यमंत्री रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नगालैंड: नेफ्यू रियो ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह समेत कई मुख्यमंत्री रहे मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
नेफ्यू रियो ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
- फोटो : ANI
नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने चौथी बार नगालैंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल पीबी आचार्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सहित मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम,और मेघालय के सीएम समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Defence Minister Niramala Sitharaman, MoS Home Kiren Rijiju, BJP President Amit Shah and BJP National General Secretary Ram Madhav at the oath ceremony of Nagaland CM designate Neiphiu Rio in Kohima. pic.twitter.com/6o8fgTc0XX
— ANI (@ANI) March 8, 2018विज्ञापन
वही राज्यपाल ने रियो से 16 मार्च तक विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। राज्यपाल ने कहा कि उनको रियो के समर्थन में भाजपा के 12 विधायकों के अलावा जद(यू) के एक और एक निर्दलीय विधायक का पत्र मिला है। एएनडीपीपी के पास 18 विधायक हैं।
विज्ञापन
हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 60 सदस्यीय विधानसभा में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 26 सीटें मिली थीं। एनडीपीपी-भाजपा गठजोड़ को 30 सीटें मिली हैं और उनको दो अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है।
उनके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने भी रियो सरकार को समर्थन देने का भरोसा दिया है। उसके दो विधायक हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री टीआरजेलियांग ने मंगलवार शाम को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने तक जेलियांग से अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।