फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nehrus policies put India on path of growth says congress leader Mani Shankar Aiyar

Kerala: 'नेहरूवादी विकास दर बरकरार रखते तो...', भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता; कह दी यह बड़ी बात

Fri, 12 Jan 2024 12:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 Jan 2024 12:22 PM IST
सार

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अगर हम नेहरूवादी विकास दर को बरकरार रखते तो यह हमारे लिए एक अद्भुद उपलब्धि होती। हम 21 फीसदी की दर से विकास कर रहे होते।

विज्ञापन
Nehrus policies put India on path of growth says congress leader Mani Shankar Aiyar
Mani Shankar Aiyar - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल में कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने भारत को पूर्ण ठहराव से बाहर लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को दिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश नेहरूवादी विकास दर को बरकरार रखा होता तो भारत आज 21 फीसदी की दर से विकास कर रहा होता।
विज्ञापन


केरल साहित्य महोत्सव में शामिल हुए कांग्रेस नेता
केरल साहित्य महोत्सव में पहुंचे कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा, 'ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्र निर्माण के हर पहलू में नेहरूवाद परंपरा का त्याग कर दिया गया है। ब्रिटिश अर्थशास्त्री ने 1914 से 1947 तक हमारे देश का विकास दर 0.72 होने का अनुमान लगाया था। लेकिन नेहरू शासन के कुछ ही साल में विकास दर 0.72 से बढ़कर तीन फीसदी तक पहुंच गया था।'
विज्ञापन


मणिशंकर अय्यर ने कहा, 'अगर हम नेहरूवादी विकास दर को बरकरार रखते तो यह हमारे लिए एक अद्भुद उपलब्धि होती। हम 21 फीसदी की दर से विकास कर रहे होते। नेहरू की नीती ने भारत को पूर्ण ठहराव से निकालकर विकास की पटरी पर खड़ा किया था।' उन्होंने कहा कि विकास के लिए भारत को वापस नेहरू के विचारों को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'भारत  2014 की तुलना में अब भावनात्मक रूप से बहुत ज्यादा विघटित है और ऐसा ही चलता रहा तो हम तानाशाही की तरफ बढ़ते जाएंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारे समय में स्कूल में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कोई कुछ नहीं कहता था, लेकिन आज उसी स्कूल में कुछ लड़के धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं।'

अय्यर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश के नागरिकों के पास इस असामान्य चलन को बदलने का सुनहरा मौका है। चुनाव का मतलब यह नहीं कि अगले पांच वर्षों तक देश में किसका शासन चलेगा बल्कि यह है कि अगले 50 वर्षों तक आप किस तरह के भारत को देखना चाहते हैं।


केरल साहित्य महोत्सव में इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, अभिनेता प्रकाश राज, अमेरिकी चिकित्सक-लेखक अब्राहम वर्गीस कॉमेडियन कानन गिल समेत अन्य 400 प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed