फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   negligence of the railway, trains were passing through the broken track

रेलवे की बड़ी लापरवाही, दिनभर टूटे ट्रैक से गुजरती रहीं ट्रेनें

Mon, 09 Jan 2017 04:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 09 Jan 2017 04:26 AM IST
विज्ञापन
negligence of the railway, trains were passing through the broken track

करीब पचास दिनों कानपुर के पास दो बड़े रेल हादसे हो चुके हैं। पहले हादसे में करीब डेढ़ सौ यात्रियों की जान चली गई। बावजूद इसके रेल प्रशासन नहीं चेत रहा है। कटघर स्टेशन के पास डाउन लाइन पर टूटे रेलचक से रविवार को दिनभर में राजधानी, श्रमजीवी सहित कई ट्रेनें गुजरती रहीं। लखनऊ और काशीपुर जाने वाली ट्रेनों को इसी ट्रैक से गुजारी। जबकि रेल प्रशासन बेखबर बना रहा है। गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

 
मुरादाबाद से लखनऊ और काशीपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें कटघर स्टेशन होकर गुजरती हैं। मुरादाबाद लखनऊ रेल मार्ग पर कटघर स्टेशन के पास सोनिया वैंकटहाल के सामने रविवार को रेलचक टूटा मिला। डाउन लाइन पर रेलचक में लगे पांच में से दो नटबोल्ट टूटे मिले। जबकि इस ट्रैक पर ट्रेनें स्पीड से दौड़ती रही।

विज्ञापन

घटना से रेल प्रशासन बेखबर बना रहा

negligence of the railway, trains were passing through the broken track

​इस घटना से रेल प्रशासन बेखबर बना रहा। न तो इसका पता रेल कर्मचारियों को लगा और न ही अधिकारियों को। दिनभर ट्रेनें टूटे रेलचक के उपर से गुजरती रहीं। जबकि टूटे रेलचक से बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन पटरी से उतर सकती थी। ये हाल तब जब नवंबर और दिसंबर में दो रेल हादसे हो चुके हैं। 

खतरे जैसी कोई बात नहीं
एडीआरएम संजीव मिश्र का कहना है कि खतरे जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी एहतियात बरती जाएगी। रेलचक पर तीन नटबोल्ट लगे हैं। मौके पर टीम भेजकर टूटे नटबोल्ट को ठीक कराया जाएगा। 

चौबीस घंटे में गुजरती हैं सत्तर से अस्सी ट्रेनें
मुरादाबाद स्टेशन से रोजाना औसतन डेढ़ सौ ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों ट्रेनें शामिल हैं। ये संख्या अप और डाउन दोनों साइड मिलाकर है। इस तरह एक साइड से चौबीस घंटे में करीब सत्तर से अस्सी ट्रेनें निकलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed