फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET-UG Row 63 candidates from across the country expelled from the exam

NEET-UG Row: गड़बड़ी के आरोप में देशभर के 63 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर किया गया, एनटीए की बड़ी कार्रवाई

Sun, 23 Jun 2024 07:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 23 Jun 2024 07:58 PM IST
सार

नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप में देशभर से 63 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। एनटीए ने कार्रवाई करते हुए बिहार के 17 तो गुजरात के केंद्रों में परीक्षा देने वाले 30 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर किया है। 

विज्ञापन
NEET-UG Row 63 candidates from across the country expelled from the exam
नीट की परीक्षा में बड़ी लापरवाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ियों और धांधली के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। देशभर से 63 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। बिहार और गुजरात में बड़ी कार्रवाई की गई है। बिहार के 17 अभ्यर्थियों तो गुजरात के गोधरा के केंद्रों में परीक्षा देने वाले 30 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सीबीआई की भी कार्रवाई जारी, एफआईआर दर्ज
इधर, नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पहली एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 5 मई को आयोजित की कई नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओ और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा गया है। मामले की जांच के लिए सीबीआई ने विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें बिहार के पटना और गुजरात के गोधरा भेजी गईं हैं। दरअसल पटना और गोधरा में स्थानीय पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


एनटीए महानिदेशक को भी बदला गया
केंद्र सरकार ने अनियमितताओं की शिकायत के बाद नीट और यूजीसी नेट समेत कई अहम परीक्षाएं कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया है। साथ ही एक पैनल का गठन किया है, जो नीट परीक्षा में हुईं अनियमितताओं की जांच करेगा। बीती 5 मई को हुई नीट यूजी की परीक्षा में करीब 24 लाख छात्र शामिल हुए थे, लेकिन जैसे ही 4 जून को रिजल्ट घोषित किए गए और उसमें 1500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने का खुलासा हुआ तो मामला अदालत में पहुंच गया। इसके बाद एनटीए ने छात्रों को दिए ग्रेस मार्क्स हटाने और इन छात्रों की परीक्षा फिर से लेने का फैसला किया। आज इन 1500 से ज्यादा छात्रों की फिर से नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जा रही है। साथ ही नीट के कथित पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed