फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA will be strengthened in Rajya Sabha after leaving the opposition

विपक्ष को छोड़कर नेताओं के जाने से राज्यसभा में मजबूत होगा एनडीए

Thu, 17 Oct 2019 06:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Oct 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
NDA will be strengthened in Rajya Sabha after leaving the opposition
KC Ramamurthy - फोटो : Twitter

विपक्ष से एक एक कर नेताओं के अलविदा कहने से संसद के शीत सत्र में राज्यसभा के भीतर एनडीए के लिए गरमाहट बढ़ रही है। मोदी सरकार के लिए उच्च सदन में ये अब तक सबसे शानदार दौर हो सकता है। बहुमत से बहुत कम दूरी पर एनडीए अपने क्षेत्रीय सहयोगी दलों के साथ राज्यसभा में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

विज्ञापन


कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी राममूर्ति के पार्टी छोड़ने के साथ ही उच्च सदन में कांग्रेस के 45 सदस्य रह गए। इसी के साथ विधानसभा में अच्छा संख्या बल होने के कारण उपचुनाव होने पर भाजपा के लिये यह सीट हासिल करना आसान होगा। जिसके बाद 245 सदस्यों वाले उच्च सदन में उसकी संख्या 85 हो जाएगी। ऐसी चर्चा है कि राममूर्ति भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा में इस समय 5 सीटें खाली हैं और सत्तारूढ़ एनडीए के अभी 106 सदस्य सदन में मौजूद हैं। एआईएडीएमके जो एनडीए का घटक दल नहीं होने के बावजूद ज्यादातर मौकों पर सरकार के समर्थन में रहा है के 11 सदस्य हैं, 07 बीजद, 06 टीआरएस और 02 वाईएसआर कांग्रेस व तीन क्षेत्रीय दलों ने भी मोदी सरकार को प्रमुख मुद्दों पर समर्थन दिया है। भाजपा दिग्गजों का दावा है कि आने वाले हफ्ते में और सदस्य पार्टियां छोड़ेंगे और उन राज्यों में भाजपा की स्थिति मजबूत होने से पार्टी को इसका फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे कार्यकाल में कम होंगी मुश्किलें

मोदी सरकार को राज्यसभा में घेरने वाले विपक्ष जहां दूसरे कार्यकाल में हताश दिखेगा वहीं मोदी सरकार के लिए मुश्किलें कम होना तय हे। कई क्षेत्रीय दल भी अनुच्छेद 370 के फैसले के बाद से भगवा रंग की ओर झुके हैं। वहीं लगातार पार्टी छोड़ रहे नेताओं के कारण कांग्रेस का संख्याबल कम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed