{"_id":"5966f3344f1c1b67758b48d8","slug":"nda-starts-discussion-on-four-names-for-vice-president-polls-s-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी में मची हलचल, इन चार नामों पर शुरू हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपराष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी में मची हलचल, इन चार नामों पर शुरू हुई चर्चा
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगरमियां बढ़ती जा रही हैं। अब एनडीए की ओर से मैदान में उतरने के लिए 4 नाम सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नजमा हेपतुल्ला, केशरीनाथ त्रिपाठी, राम नाईक और आनंदीबेन पटेल की ओर से उम्मीदवारी की मांग के बाद बीजेपी में हचलच मच गई है।
विज्ञापन
इससे पहले 18 विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए गोपाल कृष्ण गांधी को सर्वसम्मति से अपना उम्मीदवार चुना लिया। विपक्षी दलों ने संसद भवन में बैठक आयोजित की, जिसमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह शामिल हुए थे। गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि विपक्षी दलों के बीच उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में गोपाल कृष्ण गांधी सहित दलित नेता प्रकाश अंबेडकर का नाम भी चल रहा था लेकिन सभी दलों ने मिलकर पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपाल कृष्ण गांधी नाम पर सहमति जताई। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में विपक्षी दलों ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम तय किया है।
विज्ञापन