PNB फ्रॉड केस: शुरू हुआ सियासी घमासान, NDA ने UPA पर फोड़ा ठीकरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार 400 करोड़ के फ्रॉड ट्रांजेक्शन मामले ने अब सियासी रुप लेना शुरू कर दिया है। बैंक के एमडी सुनील मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि पहली बार इस घपले की जानकारी साल 2011 में हुई थी। इसके बाद बैकफुट पर खड़ी बीजेपी ने आक्रामक रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया। एनडीए ने इस गड़बड़ी के लिए यूपीए शासन को दोषी ठहराया।
वित्त राज्यमंत्री एसपी शुक्ला ने पीएनबी फ्रॉड केस पर यूपीए को घेरते हुए कहा कि हमारी सरकार साल 2011 में नहीं थी, कांग्रेस आज आरोप लगा रही है। उन्होंने पूछा कि क्या साल 2011 से लेकर 2014 तक वह (यूपीए) सो रहे थे? वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि इस सरकार ने मामले पर संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ जांच की।
We were not in govt in 2011, if Congress is making allegations, were they sleeping from 2011-14? They should've probed it. This govt is taking cognizance of matters & probing them. Congress' was a govt of scams & they established these scamsters: MoS Finance SP Shukla #PNBScam pic.twitter.com/HfubZ01WaT
— ANI (@ANI) February 15, 2018
वहीं केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पूर्व की यूपीए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जो कुछ सामने आ रहा है वह यूपीए सरकार के वक्त का है। मामले पर निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Whatever is coming out is the result of the previous UPA govt, action will be certainly taken on it: Nirmala Sitharaman,Union Defence Minister on #PNBFraudCase in Shillong, earlier today pic.twitter.com/n7qYVaMY3K
— ANI (@ANI) February 15, 2018