{"_id":"614f6ff18ebc3e0103696ea3","slug":"nda-pune-cadets-mohd-sultan-ahmed-of-maldives-died-after-collapsed-during-an-organized-training-activity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: एनडीए पुणे में मालदीव के कैडेट मोहम्मद सुल्तान अहमद की ट्रेनिंग के दौरान मौत, जांच के दिए आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: एनडीए पुणे में मालदीव के कैडेट मोहम्मद सुल्तान अहमद की ट्रेनिंग के दौरान मौत, जांच के दिए आदेश
Sun, 26 Sep 2021 12:22 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदीव के कैडेट मोहम्मद सुल्तान अहमद की शनिवार को पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मालदीव के कैडेट की मौत के कारणों की जांच के लिए उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे ने बताया कि 'मालदीव के कैडेट मोहम्मद सुल्तान अहमद आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में एक संगठित प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान गिर गए। तमाम कोशिशों के बावजूद कैडेट को बचाया नहीं जा सका। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।'
विज्ञापन
एनडीए पुणे ने आगे कहा कि 'घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। मालदीव के दूतावास को सूचित कर दिया गया है, और घटना की रिपोर्ट उपयुक्त पुलिस प्राधिकरण के साथ शुरू कर दी गई है। मालदीव दूतावास के परामर्श से मृतक को उचित सैन्य सम्मान के साथ उचित विदाई देने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।'
विज्ञापन
नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे के अधिकारी मालदीव के दूतावास के संपर्क में हैं। बता दें कि भारत की सेना पूरी दुनिया की सबसे दक्ष और पेशेवर सैन्य संगठनों में एक है।यही वजह है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के कई कैडेट भारत के इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान एनडीए में ट्रेनिंग लेने के लिए आते हैं।