फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA presidential nominee RamNath Kovind met BJP senior leader Murli Manohar Joshi

बीजेपी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोविंद ने जोशी से मुलाकात की

Wed, 21 Jun 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 21 Jun 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
NDA presidential nominee RamNath Kovind met BJP senior leader Murli Manohar Joshi
RamNath Kovind meet joshi - फोटो : ani
राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की ओर से अपने पत्ते खोलने के बाद एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की है। उन्होंने कोविंद से मिलकर उन्हें एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान बीजेपी के कुछ अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन



गौरतलब है कि हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर सबको चौंकाते हुए राष्ट्रपति पद के लिए ऐसा नाम सामने कर दिया जिस पर शायद ही पहले किसी ने अंदाजा लगाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक तमाम अटकलें झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु सहित, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित कई नामों को लेकर चल रही थी लेकिन इन सभी अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी ने एक बार में ही विराम लगा दिया।


बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को सामने रखकर मोदी और शाह की जोड़ी ने बड़ा दांव चला है, भाजपा के बड़े दलित चेहरे रहे रामनाथ कोविंद राजनीति के भी मंझे हुए खिलाड़ी रहे हैं। हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले कोविंद को कानून का अच्छा जानकार माना जाता है ऐसे में राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर तमाम तरह की कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर भी उनका अनुभव काम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed