फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA MPs not take salary for 23 days over no work in Parliament

संसद में गतिरोध के 23 दिनों का वेतन नहीं लेंगे एनडीए सांसद, लगातार 20वें दिन भी नहीं हुआ कामकाज

Thu, 05 Apr 2018 02:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
NDA MPs not take salary for 23 days over no work in Parliament
अनंत कुमार - फोटो : FILE PHOTO

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि सत्ताधारी एनडीए के सांसद मौजूदा संसद सत्र में कामकाज न होने वाले 23 दिनों का वेतन नहीं लेंगे। उनके इस कदम ने विरोधी दलों को उलझन में डाल दिया है। मालूम हो कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के विरोध के कारण बजट सत्र के दूसरे चरण में अब तक कोई कामकाज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


अनंत कुमार ने संसद के दोनों सदनों में गतिरोध के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह गैरलोकतांत्रिक राजनीति कर रही है। पार्टी ने अहम बिलों को पास करवाने से रोका है और यह करदाताओं के पैसे की ‘आपराधिक बर्बादी’ है। एनडीए के सांसदों में भाजपा सहित अन्य घटक दलों के सांसद शामिल हैं। संसद की कार्यवाही शुक्रवार तक निर्धारित है।
विज्ञापन


लगातार 20वें दिन भी नहीं हुआ कोई कामकाज
लोकसभा में बुधवार को अन्नाद्रमुक के विरोध के कारण सदन की कार्यवाही लगातार 20वें दिन भी नहीं चली। सदन की बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही अन्नाद्रमुक के सांसद वेल में आकर कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड के गठन को लेकर नारेबाजी करने लगे। दोपहर बाद जब सदन की बैठक फिर शुरू हुई तब भी विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों का हंगामा जारी रहा और स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed