फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA govt detected 43,829 crore black money

सरकार ने दो साल में ढूंढा 43,829 करोड़ का कालाधनः केंद्र

Wed, 20 Jul 2016 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
NDA govt detected 43,829 crore black money

विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने को लेकर लगातार सवालों में घिरी केंद्र की राजग सरकार ने इस मुद्दे पर अपनी ‌‌स्थिति स्पष्ट कर दी है। मंगलवार को राज्यसभा में इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि पिछले दो सालों में सरकार ने 43,829 करोड़ के कालाधन का पता लगाया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार राज्यसभा में गंगवार ने एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए बताया कि सरकार की वन टाइम कंपलाइंस विंडो के तहत यह रकम वापस लाने में मदद मिली है। 
विज्ञापन


पिछले दो सालों में प्रवर्तन उपायों के तहत 990 समूहों और 9457 केसों की समीक्षा के बाद सरकार ने 43,829 करोड़ की छुपी हुई रकम को खोजने में सफलता हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने राज्यसभा में दी जानकारी

NDA govt detected 43,829 crore black money

गंगवार ने बताया कि यह कालाधन वापस लाने के लिए सरकार ने 1 जुलाई 2015 से 30 सितंबर 2015 तक के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्‍था की थी, जिससे विदेशों में कालाधन जमा करने वाले लोग अपनी आय घोषित कर कानूनी कार्रवाई से छूट पा सकें। इसके तहत 2,476 करोड़ का टैक्स और 648 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। 

 सरकार ने कालाधन वापस लाने को चार महीने के लिए आय घोषणा योजना (Income Declaration Scheme) की व्यवस्‍था की है। जिसमें विदेशों में कालाधन जमा करने वाले लोग आय की घोषणा कर उस पर टैक्स और पेनल्टी देकर कानूनी कार्रवाई से राहत पा सकते हैं। 

1 जून 2016 से इसकी शुरूआत हो चुकी है। गंगवार ने बताया कि आईडीएस स्कीम के तहत घोषित आय ही कंपलाइंस विंडो के तहत जानी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed