फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCPCR wrote to MeitY Secy over boy killed mother for stopping him from playing PUBG

Pubg Controversy: बाल संरक्षण आयोग ने सरकार से पूछा सवाल, PUBG पर कार्रवाई को लेकर मांगी जानकारी

Tue, 14 Jun 2022 05:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jun 2022 05:12 PM IST
सार

पिछले शनिवार की रात लखनऊ के यमुनापुरम कॉलोनी में साधना सिंह नाम की एक महिला की हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी कोई और नहीं बल्कि उनका ही बेटा निकला। जिसकी चर्चा एक सप्ताह बाद भी हो रही है। 

विज्ञापन
NCPCR wrote to MeitY Secy over boy killed mother for stopping him from playing PUBG
PUBG Killer - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अजय प्रकाश साहनी को पत्र लिखा है जिनमें बताया जा रहा है कि एक नाबालिग ने पबजी खेलने से रोकने पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पत्र में आगे लिखा गया है, यह आयोग की समझ से परे है कि भारत में एक प्रतिबंधित खेल अभी भी नाबालिगों के उपयोग के लिए उपलब्ध है जिसे भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन


पत्र में अनुरोध किया गया है कि आयोग को ऐसी घटनाओं को लेकर की गई कार्रवाई के बारे में सूचित किया जाए और दस दिनों के भीतर ऐसे खेलों की सूची प्रदान की जाए जो नाबालिगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले शनिवार की रात लखनऊ के यमुनापुरम कॉलोनी में साधना सिंह नाम की एक महिला की हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी कोई और नहीं बल्कि उनका ही बेटा निकला। जिसकी चर्चा एक सप्ताह बाद भी हो रही है। 

आरोपी नाबालिग के तीन करीबी दोस्त हैं। उसमें से एक ने बताया कि वह अक्सर डरावनी और जासूसी फिल्मों की बातें करता था। यूट्यूब पर वह वीवीआईपी सिक्योरिटी सर्च करता था। इस बारे में उसने कई बार बातचीत की थी। 

आरोपी नाबालिग के साथ कई बार क्रिकेट खेल चुके एक किशोर ने बताया कि वह जब मिलता था तो यूट्यूब पर वीवीआईपी सिक्योरिटी सर्च करता। फिर काफी उत्साह केसाथ उन  लोगों को बताता था कि अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा सबसे कड़ी होती है। फ्रांस के राष्ट्रपति का काफिला सबसे बड़ा होता है। अपने देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्रियों व फिल्म स्टार की सुरक्षा के बारे में बातें करता था। 

साधना की मौत के बाद अब कॉलोनी के लोगों को उनकी नौ साल की बेटी की चिंता है। लोग उसके पालन-पोषण के बारे में चर्चा कर रहे हैं। हर कोई यही कह रहा है कि इतनी छोटी उम्र में मां का साया सिर से उठ गया। इकलौते भाई ने जिंदगी भर न मिटने वाला कलंक अपनेनाम कर लिया। पापा नौकरी के लिए बाहर रहेंगे। ऐसे में इस बच्ची का पालन पोषण कैसे होगा। इस समय वह अपने बाबा-दादी के पास है। 


यमुनापुरम कॉलोनी के एके सिंह बताते हैं कि बच्चों के भविष्य को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कॉलोनी के कई बच्चों से संवाद भी किया और कहा कि मोबाइल पर हर समय न  लगे रहें। मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के लिए करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed