फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP-SP Leader Supriya Sule attacks NDA Maharashtra Governnment BJP Devendra Fadnavis Eknath Shinde news and up

NCP-SP: 'महाराष्ट्र में सरकार में शामिल सहयोगियों को भी धमकाया जा रहा...', सुप्रिया सुले का NDA पर वार

Fri, 08 Mar 2024 05:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 08 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

पुणे के इंदापुर से भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल का हवाला देते हुए सुले ने कहा, ‘‘वह इंदापुर के ही नहीं बल्कि राज्य के एक प्रमुख नेता हैं, लेकिन उन्होंने देवेंद्र जी को लिखे पत्र में गठबंधन सहयोगियों से मिल रही धमकियों पर चिंता जाहिर की थी। यह महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय की विफलता को दर्शाता है।’’

विज्ञापन
NCP-SP Leader Supriya Sule attacks NDA Maharashtra Governnment BJP Devendra Fadnavis Eknath Shinde news and up
सुप्रिया सुले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-शरदचंद्र) की नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने महाराष्ट्र के मौजूदा सत्तासीन गठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में न केवल विपक्ष के लोगों को बल्कि सरकार में शामिल साझेदारों को भी धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुणे में पत्रकारों से बातीचत के दौरान सुले ने यह प्रतिक्रिया दी। दरअसल, उनसे शरद पवार के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल किया गया था। शरद पवार ने यह आरोप लगाया है कि राकांपा विधायक सुनील शेल्के ने राकांपा (एसपी) के नेताओं को धमकी दी थी। इस पर फडणवीस ने कहा था कि पवार साहब जैसे बड़े नेता की तरफ से इस तरह के बयान से उनका कद कम हो जाता है।
विज्ञापन


सुले ने इस पर जवाब देते हुए कहा, ‘‘कद समाज तय करता है, कोई व्यक्ति नहीं। अगर गृह मंत्री के रूप में देवेंद्र जी ने अच्छा काम किया होता तो पवार साहब को अपने विचार व्यक्त करने की कोई जरूरत नहीं होती।” पुणे के इंदापुर से भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल का हवाला देते हुए सुले ने कहा, ‘‘वह इंदापुर के ही नहीं बल्कि राज्य के एक प्रमुख नेता हैं, लेकिन उन्होंने देवेंद्र जी को लिखे पत्र में गठबंधन सहयोगियों से मिल रही धमकियों पर चिंता जाहिर की थी। यह महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय की विफलता को दर्शाता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल ने फडणवीस को लिखे पत्र में यह आरोप लगाया था कि गठबंधन में सहयोगियों के कुछ पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और वहां स्वतंत्र रूप से नहीं घूमने देने की धमकी दी थी।


सुले ने हाल ही में उल्हासनगर के एक पुलिस थाना में भाजपा विधायक द्वारा की गई गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए राज्य सरकार को ‘अबकी बार, गोलीबार सरकार’ करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed