फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP SHARAD Pawar SAID Amedkar's contribution not restricted to just Constitution

NCP: ‘आंबेडकर का योगदान संविधान तक सीमित नहीं’, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बाबासाहेब की गिनाईं उपलब्धियां

Sat, 21 Oct 2023 02:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 21 Oct 2023 02:58 PM IST
सार

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी केवल संविधान के प्रति आंबेडकर के योगदान से अवगत है। जबकि उन्होंने पानी के उपयोग और इसके बुनियादी ढांचे के निर्माण पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

विज्ञापन
NCP SHARAD Pawar SAID Amedkar's contribution not restricted to just Constitution
sharad pawar - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि देश के लिए बीआर आंबेडकर का योगदान केवल संविधान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जल और बिजली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के फैसले लेने में भी शामिल है।

विज्ञापन

पवार अपनी पुस्तक 'द प्रॉब्लम ऑफ द रुपी: इट्स ओरिजिन एंड इट्स सॉल्यूशन' के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि देश में संसदीय लोकतंत्र को संरक्षित करने के लिए आंबेडकर श्रेय के पात्र हैं। वह 1942 से 1946 तक वायसराय की कार्यकारी परिषद के सदस्य थे, जो श्रम, पानी और बिजली के लिए जिम्मेदार थी।

विज्ञापन

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी केवल संविधान के प्रति आंबेडकर के योगदान से अवगत है। जबकि उन्होंने पानी के उपयोग और इसके बुनियादी ढांचे के निर्माण पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के चार बार के मुख्यमंत्री ने कहा कि सतलज नदी पर बने भाखड़ा नांगल बांध, पश्चिम बंगाल और झारखंड में संचालित सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली जनरेटर कंपनी दामोदर वैली कॉरपोरेशन के निर्माण का महत्वपूर्ण निर्णय आंबेडकर के कार्यकाल के दौरान लिया गया था।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, भाखड़ा नांगल बांध ने पंजाब और हरियाणा के लिए सिंचाई क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे दोनों राज्यों में कृषि विकास को बढ़ावा मिला। बांधों के निर्माण का निर्णय लेते समय उन्हें यह भी एहसास हुआ कि इन बांधों से बिजली पैदा करना कितना महत्वपूर्ण है।’

एनसीपी नेता ने राज्य स्तर पर बिजली उत्पादन को सक्षम करने के लिए राज्य बिजली बोर्डों की नींव रखने और बिजली उत्पादन नहीं करने वाले राज्यों में बिजली ले जाने के लिए ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना के लिए भी आंबेडकर को श्रेय दिया।

पवार ने कहा, ‘आंबेडकर द्वारा लिए गए फैसलों का लाभ लोग अब भी उठा रहे हैं।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed