फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP: Pawar stepped down from post NCP president post after 2 decades, why party was formed and its journey,

NCP: दो दशक बाद एनसीपी के अध्यक्ष पद से हटे पवार, क्यों बनी पार्टी और कैसा रहा इसका सफर, जानें सब कुछ?

Tue, 02 May 2023 04:29 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 02 May 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार
एनसीपी का गठन 10 जून 1999 को शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर ने मिलकर किया था। दरअसल, सोनिया गांधी ने जब राजनीति में कदम रखा और उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाने तैयारी शुरू हुई तो शरद पवार समेत कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया।  
 
loader
NCP: Pawar stepped down from post NCP president post after 2 decades, why party was formed and its journey,
एनसीपी का सफरनामा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का एलान कर दिया। शरद पवार ने अपने इस्तीफे में कई भावनात्मक बातें कही हैं। हालांकि, पवार ने कुछ दिनों पहले इसको लेकर इशारा भी किया था। 


24 साल पहले बनी पार्टी में इसके साथ एक नए युग की शुरुआत का आगाज हो सकता है। आइये जानते हैं शरद पवार ने NCP कैसे बनाई? अब तक जिन चुनावों में पार्टी ने हिस्सा लिया उनमें उसका प्रदर्शन कैसा रहा है?

एनसीपी का सफरनामा
एनसीपी का सफरनामा - फोटो : SOCIAL MEDIA
सोनिया गांधी की खिलाफत बनी एनसीपी के गठन की वजह
एनसीपी का गठन 10 जून 1999 को शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर ने मिलकर किया था। इसके बनने के पीछे एक बड़ा सियासी घटनाक्रम है। दरअसल, सोनिया गांधी ने जब राजनीति में कदम रखा और उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाने तैयारी शुरू हुई तो शरद पवार समेत कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया।  

इसके बाद, कांग्रेस ने पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। तीनों नेताओं ने मिलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बनाई। पवार एनसीपी के अध्यक्ष चुने गए। पीए संगमा और तारिक अनवर पार्टी महासचिव बनाए गए।

एनसीपी का सफरनामा
एनसीपी का सफरनामा - फोटो : SOCIAL MEDIA
पहले ही चुनाव में मिली बड़ी सफलता
एनसीपी को महाराष्ट्र में अपनी सबसे बड़ी चुनावी सफलता मिली। अक्तूबर 1999 में राज्य विधानसभा के चुनाव में एनसीपी तीसरे स्थान पर रही। पार्टी ने 223 सीटों में से 58 सीटों पर जीत हासिल की। जिस कांग्रेस से बगावत करके पवार ने एनसीपी बनाई उसी के साथ गठबंधन करके राज्य में सरकार बना ली।  

इसके बाद 2004 में, केंद्र सरकार का हिस्सा बनने के लिए पार्टी यूपीए में भी शामिल हो गई। शरद पवार ने 2004-2014 तक यूपीए सरकार में मंत्री रहे।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : ANI
उतार-चढ़ाव भरा एनसीपी का सफर 
2004 के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में एनसीपी ने 124 सीटों पर चुनाव लड़ी। उसे 71 सीटों पर जीत मिली। हालांकि, 2009 के विधनानसभा चुनावों में पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली। 2007 के गोवा विधानसभा के चुनावों में, NCP ने तीन सीटों पर कब्जा किया। हालांकि, अगले विधानसभा चुनावों में उसे कोई सीट नहीं मिली। 

राष्ट्रीय स्तर पर, पार्टी ने 1999 में लोकसभा में आठ सीटें और 2004 और 2009 चुनावों में नौ-नौ सीटें जीतीं। इस बीच, पार्टी को पूरे देश में एक छोटा और निश्चित वोट प्रतिशत मिलता रहा। 2004 में यह 1.8 प्रतिशत था जिसमें 2009 में लगभग 2 प्रतिशत तक थोड़ा सुधार हुआ। 2009 में पार्टी ने महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में 46 उम्मीदवार उतारे जिनमें से उसे 45 सीटों पर हार मिली।

pa sangma
pa sangma
कई धड़ों ने समय-समय पर की बगावत
राष्ट्रीय स्तर पर एनसीपी को समय-समय पर बगावत भी झेलनी पड़ी। 2002 में केरल में एक समूह ने पार्टी से नाता तोड़ लिया और दूसरा गुट 2004 में छत्तीसगढ़ में इससे अलग हो गया। सबसे बड़ा झटका इसे संस्थापक पीए संगमा ने दिया, जिन्होंने 2004 में अपनी मेघालय इकाई अलग कर ली। बाद में वह पार्टी में लौट आए, लेकिन 2012 में संगमा ने हमेशा के लिए पार्टी को अलविदा कह दिया। 

दरअसल, पवार ने यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को समर्थन दे दिया था। मुखर्जी के सामने संगमा भी खड़े थे, जो बड़े अंतर से हार गए। 2013 की शुरुआत में संगमा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी बना ली।

चुनाव आयोग की पीसी
चुनाव आयोग की पीसी - फोटो : ANI
पिछले महीने छिना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा 
चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया। दर्जा छिनने की वजह 2014 और 2019 लोकसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन था। बता दें कि एनसीपी को नेशनल पार्टी का दर्जा गठन के अगले साल यानी 2000 में मिल गया था।

Maharashtra Assembly
Maharashtra Assembly - फोटो : PTI
अभी कितनी ताकतवर है पार्टी?
राष्ट्रवादी कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, वर्तमान में इसके 20 लाख सदस्य हैं। लोकसभा में इसके पांच तो राज्यसभा में चार सांसद हैं। इसके 54 विधायक महाराष्ट्र विधानसभा में हैं। महाराष्ट्र से बाहर पार्टी के केरल और गुजरात में एक-एक विधायक हैं।

शरद पवार
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

दो दशक बाद एनसीपी अध्यक्ष पद से हटे पवार 
आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का एलान किया। पवार ने कुछ दिनों पहले इसको लेकर इशारा भी किया था। उन्होंने एक बयान में कहा था, 'रोटी पलटने का समय आ गया है।' इस्तीफे का एलान पवार ने आज पार्टी की बैठक के दौरान किया। पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी के नए अध्यक्ष की दौड़ में अजित पवार और सुप्रिया सुले सबसे बड़े चेहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed