{"_id":"60afe4638ebc3e00b15577b3","slug":"ncp-mla-son-arrests-in-case-of-murder-and-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: राकांपा विधायक का पुत्र हत्या के प्रयास, अपहरण मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: राकांपा विधायक का पुत्र हत्या के प्रयास, अपहरण मामले में गिरफ्तार
Fri, 28 May 2021 12:16 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 28 May 2021 12:16 AM IST
सार
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने विधायक अन्ना बंसोडे के बेटे को हत्या के प्रयास में रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया, जिसमें वह पिछले दो हफ्ते से फरार था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
पुणे जिले में पिंपरी चिंचवड पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपहरण के एक मामले में राकांपा विधायक अन्ना बंसोडे के बेटे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मामला एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कंपनी के प्रबंधक तानाजी पवार की एक शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसे खुद 12 मई को पिंपरी विधायक के कार्यालय परिसर पर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पवार ने दावा किया कि बंसोडे के दो लोगों ने 12 मई की सुबह अकुर्डी इलाके में स्थित उसके कार्यालय से उसका अपहरण कर लिया और उसे चिंचवड में एक जगह ले गए जहां विधायक के बेटे सिद्धार्थ बंसोडे (21) और 10 से 15 अन्य लोगों ने लोहे की छड़, चमड़े की बेल्ट और लाठी से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
पवार पर उसी दिन दोपहर में बंसोडे के कार्यालय परिसर पर दो गोलियां चलाने का आरोप लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त मंचक इप्पर ने कहा कि हमने सिद्धार्थ बंसोडे और तीन अन्य को रत्नागिरि से गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विधायक ने दावा किया कि उनके निजी सहायक ने कंपनी के मालिक से दो लोगों को नौकरी देने के लिए कहने के लिहाज से पवार को बुलाया था।
बंसोडे ने दावा किया कि पवार दो अन्य लोगों के साथ उनके कार्यालय आया और उनके (विधायक) केबिन के अंदर इस मुद्दे पर बहस के बाद पवार बाहर आया और गोलियां चला दीं।