{"_id":"637374bfc8e3056b52380d99","slug":"ncp-mla-and-former-minister-jitendra-awhad-has-been-granted-bail-on-a-bond-of-rs-15000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाण को मिली जमानत, कोर्ट ने 15000 रुपये के मुचलके पर दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाण को मिली जमानत, कोर्ट ने 15000 रुपये के मुचलके पर दी मंजूरी
Tue, 15 Nov 2022 04:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:45 PM IST
सार
इससे पहले ठाणे में वर्तक नगर पुलिस ने राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' का विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Jitendra Awhad
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड को कोर्ट ने मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी। कोर्ट ने आव्हाण को 15000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। इससे पहले मराठी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन मामले में हुई गिरफ्तारी और जमानत के कुछ देर बाद ही एनसीपी नेता पर एक और मामला दर्ज हुआ था। इस बार उन पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। इस बीच उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की नेता रिदा राशिद ने उन पर आरोप लगाया था कि मुम्ब्रा में नए पुल के उद्धाटन के दौरान जितेंद्र आव्हाड ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। गौरतलब है कि रिदा भाजपा महिला मोर्चा (महाराष्ट्र) की उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं है और उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रतिक्रिया मांगी।
विज्ञापन
13 नवंबर की है घटना
भारतीय जनता पार्टी की नेता रिदा राशिद की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक, घटना 13 नवंबर की है, जब मुम्ब्रा में एक पुल का उद्धाटन करने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे थे। इस दौरान महिला सीएम शिंदे से मिलने के लिए आगे बढ़ रही थी। तभी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने उसको छुआ। हालांकि, जिस समय यह घटना हुई उस समय उनके साथ कई लोग सीएम से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
मराठी फिल्म के विरोध में हुई थी गिरफ्तारी
इससे पहले ठाणे में वर्तक नगर पुलिस ने राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड को मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' का विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर एक स्थानीय थिएटर में फिल्म देखने आए एक शख्स के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। हालांकि, इस मामले में बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।