फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Leader Sharad Pawar recieves invitation for Ram Mandir Pran Pratishtha says this on attending event news a

NCP: '..तब तक राम मंदिर का निर्माण भी पूरा हो जाएगा', प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते पर आया शरद पवार का बयान

Wed, 17 Jan 2024 10:03 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 17 Jan 2024 10:03 AM IST
सार

राकांपा नेता ने कहा, "22 जनवरी के समारोह के समापन के पश्चात श्री राम लला के दर्शन सहजता और आराम के साथ लिए जा सकेंगे। मेरा अयोध्या आने का कार्यक्रम हैं, उस समय श्रद्धा के साथ श्री रामलला जी के दर्शन करूंगा।"

विज्ञापन
NCP Leader Sharad Pawar recieves invitation for Ram Mandir Pran Pratishtha says this on attending event news a
शरद पवार को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता भेजा गया है। हालांकि, इसे लेकर पवार ने एक चिट्ठी जारी की है, जिसमें उन्होंने 22 जनवरी को कार्यक्रम में न आने की बात कही है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख चंपत राय को लिखे पत्र में पवार ने कहा है कि वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या आएंगे और तब तक मंदिर का निर्माण भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


राम मंदिर दर्शन पर क्या बोले पवार?
पवार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भेजे गए न्योते के लिए शुक्रिया जताते हुए कहा, "मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत ही नहीं, विश्वभर में फैले करोड़ों भक्तों की श्रद्धा और आस्था के प्रतीक हैं। अयोध्या के समारोह को लेकर राम भक्तों में उत्सुकता और आतुरता है और वे भारी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं। उनके माध्यम से इस ऐतिहासिक समारोह का आनंद मुझ तक पहुंचेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "22 जनवरी के समारोह के समापन के पश्चात श्री राम लला के दर्शन सहजता और आराम के साथ लिए जा सकेंगे। मेरा अयोध्या आने का कार्यक्रम हैं, उस समय श्रद्धा के साथ श्री रामलला जी के दर्शन करूंगा। तब तक राम मंदिर का निर्माण भी पूर्ण हो चुका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपके स्नेहपूर्ण निमंत्रण के लिए मैं एक बार फिर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। समारोह की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed