फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP chief Sharad Pawar was discharged from the hospital on saturday

महाराष्ट्र : स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर लौटे शरद पवार, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

Sat, 03 Apr 2021 08:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 03 Apr 2021 08:50 PM IST
सार

  • शरद पवार को पांच दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है
  • कुछ दिनों पहले पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे

विज्ञापन
NCP chief Sharad Pawar was discharged from the hospital on saturday
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे अपने घर आ गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें पूरे सात दिन आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए थे।  

विज्ञापन


राकांपा प्रवक्ता एवं राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि पवार (80) का स्वास्थ्य अच्छा है और वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पवार को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पित्ताशय में दिक्कत को लेकर पवार हाल में एक प्रक्रिया से गुजरे थे।

विज्ञापन

 

इससे पहले दिन में चिकित्सकों की एक टीम ने पवार की जांच की और बताया कि उनकी हालत स्थिर है। मलिक ने कहा कि चिकित्सकों ने पवार को सात दिन आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि अगले 15 दिन बाद उनके स्वास्थ्य का स्तर स्थिर रहता है, तो उनके पित्ताशय की सर्जरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पवार के पित्त नली से एक पथरी हटाने के लिए 30 मार्च को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक आपातकालीन एंडोस्कोपी की गई थी। पवार को पेट दर्द की शिकायत होने 30 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



बता दें कि पांच दिन पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि पवार के पेट में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ गई। अस्पताल में जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एंडोस्कोपी कराने की सलाह थी। उन्होंने आगे लिखा था कि शरद पवार खून पतला करने वाली दवा लिया करते थे जिसे पेट दर्द के बाद डॉक्टरों ने लेने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed