फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP chief Sharad Pawar says those who believe in democracy and secularism must come together in a oposition parties meeting convened by Congress chief Sonia Gandhi

विपक्षी दलों की बैठक: एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले, जिन्हें लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता पर भरोसा है वो जरूर एकजुट हों

Fri, 20 Aug 2021 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Aug 2021 07:39 PM IST
सार

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को विपक्षी दलों की एक बैठक में समान विचारधारा वाली पार्टियों के एकजुट होने पर जोर दिया। पवार ने किसान आंदोलन को देश के लिए एक दर्दनाक तस्वीर बताया और कहा कि आर्थिक मंदी, कोविड महामारी, बेरोजगारी, सीमा विवाद दैसे कई मुद्दों का राष्ट्र आज सामना कर रहा है।

विज्ञापन
NCP chief Sharad Pawar says those who believe in democracy and secularism must come together in a oposition parties meeting convened by Congress chief Sonia Gandhi
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं की एक बैठक का आयोजन किया। वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जिन्हें लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता पर विश्वास है उन्हें जरूर साथ आना चाहिए और एक समयबद्ध एक्शन प्रोग्राम का खाका तैयार करना चाहिए। उन्होंने इसके बाद एक ट्वीट में देश के वर्तमान हालात देखते हुए एक जैसी विचारधारा वाले दलों की बैठक आयोजित करने की पहल का स्वागत किया।

विज्ञापन


पवार ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'वर्तमान सरकार इन सभी मुद्दों को हल करने में विफल रही है। जो लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते हैं; जो लोग हमारे देश के लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बचाने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए, ऐसा मेरा आवाहन है।' उन्होंने आगे कहा कि एक समयबद्ध कार्यक्रम को सामूहिक रूप से शुरू करने की आवश्यकता है। पवार ने देश के वर्तमान राजनीतिक हालात को बहुत निराशाजनक करार दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed