महाराष्ट्र: पवार बोले- सोनिया गांधी से सरकार गठन पर नहीं, हालात पर हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अबतक तस्वीर साफ नहीं हुई है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ जाकर मुलाकात की। मुलाकात करीब एक घंटा चली जिसके बाद पवार ने प्रेस कांफ्रेस की। लेकिन उन्होंने साफ साफ कुछ भी नहीं कहा जिससे सरकार गठन पर सस्पेंस और बढ़ गया। इसके कुछ देर बाद शिवसेना नेता संजय राउत, पवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।
पवार ने क्या कहा
शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के हालात पर मेरी सोनिया गांधी से बातचीत हुई। इस दौरान ए के एंटनी भी मौजूद थे। कांग्रेस-एनसीपी के नेता हालात का जायजा लेंगे। दोनों पार्टियों के नेताओं की राय ली जाएगी। आगे की रणनीति पर चर्चा जारी है। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
Sharad Pawar after meeting Sonia Gandhi: We discussed in detail about Maharashtra's political situation. I briefed her on it. Mr. AK Antony was also there. Certain leaders of both(Congress-NCP) parties will meet and discuss further and get back to us pic.twitter.com/0QKsSsD8oD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 18, 2019
इस सवाल पर कि क्या सोनिया गांधी शिवसेना के साथ सरकार बनाने के विरोध में हैं, शरद पवार ने कहा कि हमारी बातचीत में सरकार गठन पर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में कांग्रेस-एनसीपी पर बात हुई।
Sharad Pawar on if Sonia Gandhi is opposed to forming Govt in alliance with Shiv Sena: There was no talk of Govt formation in our meeting, this meeting was all about discussing Congress and NCP. https://t.co/26TnM7lhRf pic.twitter.com/rghFDkuc6A
— ANI (@ANI) November 18, 2019
वहीं, इसके कुछ देर बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से जाकर मुलाकात की। मुलाकात के बाद राउत ने कहा कि सरकार का गठन हमारी जिम्मेदारी नहीं थी, जिनकी थी वे भाग गए। लेकिन मुझे भरोसा है कि जल्द ही नई सरकार का गठन हो जाएगा।
Sanjay Raut,Shiv Sena after meeting NCP Chief Sharad Pawar: The responsibility to form Govt was not ours, the ones who had that responsibility ran away, but I am confident that soon we will have a Govt in place. #MaharashtraGovtFormation pic.twitter.com/79hXJifMNe
— ANI (@ANI) November 18, 2019
सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात पूर्व निर्धारित थी। इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के पुणे स्थित पवार के आवास पर एनसीपी कोर कमिटी की बैठक हुई थी।
Delhi: Nationalist Congress Party (NCP) President Sharad Pawar arrives to meet Congress Interim President Sonia Gandhi at her residence. pic.twitter.com/6024RAyXlf
— ANI (@ANI) November 18, 2019
बता दें कि तीनों पार्टियों यानी शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के बीच मुद्दों को लेकर न्यूनतम साझा पत्र तैयार हो चुका है।
एनसीपी कोर कमेटी की बैठक
मालूम हो कि रविवार की शाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पुणे स्थित आवास पर पार्टी की कोर कमिटी की बैठक गई। इस बैठक में सरकार गठन को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा था कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म होना चाहिए और वैकल्पिक सरकार का गठन होना चाहिए।
महाराष्ट्र विधानसभा में राजनीतिक दलों की स्थिति
| राजनीतिक पार्टी | सीटें |
| भाजपा | 105 |
| शिवसेना | 56 |
| एनसीपी | 54 |
| कांग्रेस | 44 |
| बहुजन विकास अघाड़ी | 03 |
| एआईएमआईएम | 02 |