फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP agrees proposal to make Devendra Fadnavis CM and Eknath Shinde and Ajit Pawar as Deputy CMs in Maharashtra

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस पर भाजपा को मिला एनसीपी का साथ, शिंदे-अजीत को डिप्टी सीएम बनाने का है प्रस्ताव

Tue, 26 Nov 2024 06:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 06:26 AM IST
सार

महाराष्ट्र में चुनाव जीतने के बाद भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को सीएम और एकनाथ शिंदे व अजीत पवार को डिप्टी सीएम बनाने के प्रस्ताव पर एनसीपी की सहमति है। लेकिन शिवसेना चाहती है कि पूर्व की स्थिति बहाल हो और शिंदे फिर सीएम बने।

विज्ञापन
NCP agrees proposal to make Devendra Fadnavis CM and Eknath Shinde and Ajit Pawar as Deputy CMs in Maharashtra
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद महायुति में मुख्यमंत्री पद पर सहमति बनाने के लिए विमर्श का दौर जारी है। इस पद के लिए संघ व भाजपा की पहली पसंद पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस हैं। भाजपा के फडणवीस को सीएम और एकनाथ शिंदे व अजीत पवार को डिप्टी सीएम बनाने के प्रस्ताव पर एनसीपी की सहमति है। लेकिन शिवसेना चाहती है कि पूर्व की स्थिति बहाल हो और शिंदे फिर सीएम बने।

विज्ञापन


शिवसेना को मनाने की कोशिश जारी है। फडणवीस सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात के बाद सीएम की घोषणा होने की उम्मीद है। मंगलवार को फडणवीस दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने शिवसेना व एनसीपी को डिप्टी सीएम के पद के साथ ही मंत्रिमंडल में क्रमश: 12 व 10 सीट देने का प्रस्ताव दिया है। इसे अजीत ने मंजूर कर लिया है। लेकिन शिवसेना पुरानी व्यवस्था चाहती है। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि शिंदे को मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को कार्यकर्ताओं की चिंता
भाजपा व संघ के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी की समस्या है। कार्यकर्ता राज्य में उलटफेर और शिवसेना में टूट के बाद अधिक सीटों के रहते पार्टी का सीएम नहीं बनाने से नाराज थे।

  • भाजपा अगर इस बार भी सीएम पद सहयोगी को देती है, तो कार्यकर्ताओं को समझाना मुश्किल होगा।
  • भाजपा नेतृत्व को लगता है कि मराठा बनाम ओबीसी की जंग में तीसरे वर्ग का सीएम बनने से दोनों वर्ग नाराज नहीं होंगे।

विधायकों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू
विधानसभा सचिवालय स्तर पर विधायकों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। 27 या 28 नवंबर को विधानसभा सत्र बुलाया जा सकता है, जिसमें विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed