{"_id":"600acb5c8ebc3e30cc5f4b93","slug":"ncb-arrests-one-more-member-of-chinku-pathan-gang-recovering-drugs-and-diary-with-name-of-peddlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: चिंकू पठान के गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ मिली पठान की डायरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: चिंकू पठान के गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ मिली पठान की डायरी
Fri, 22 Jan 2021 06:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Jan 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को चिंकू पठान के गैंग के एक और सदस्य को मुंबई के डोंगरी इलाके से गिरफ्तार किया। एनसीबी ने उसके पास से एमडी ड्रग भी बरामद की है। इसके अलावा पठान की एक डायरी मिली है, जिसमें 20 ड्रग पेडलरों के नाम लिखे हुए हैं। एनसीबी ने बताया कि ड्रग्स की बिक्री से जुटाई जा रही धनराशि का इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में किया जा रहा था।
विज्ञापन
एनसीबी ने बताया कि गैंग्स्टर चिंकू पठान की गतिविधियों के बारे में जुटाई गई जानकारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के साथ भी साझा किया जाएगा। ब्यूरो ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है कि चिंकू पठान का दाऊद इब्राहिम से संबंध है या नहीं। परवेज खान उर्फ चिंकू पठान समेत तीन को एनसीबी ने बुधवार को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Information gathered about gangster Chinku Pathan's activities will be shared with ED and NIA. The investigation is underway to ascertain whether Pathan is associated with Dawood Ibrahim: NCB https://t.co/2W24jEqslz
— ANI (@ANI) January 22, 2021
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को एनसीबी ने दक्षिण मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में छापा मारा था और 12 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया था। एक अधिकारी ने बताया था कि बुधवार से जारी छापों के दौरान एनसीबी की मुंबई जोनल इकाई ने डोंगरी में एक ड्रग प्रयोगशाला का भंड़ाफोड़ किया और वहां से 12 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ, 2.18 करोड़ नकद और एक स्वचालित रिवॉल्वर बरामद की थी।