{"_id":"6008b7a28ebc3e31472c5caa","slug":"ncb-arrested-dawood-ibrahims-henchman-in-several-drug-cases-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एनसीबी ने ड्रग्स के कई मामलों में वांछित दाऊद इब्राहिम का गुर्गा किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एनसीबी ने ड्रग्स के कई मामलों में वांछित दाऊद इब्राहिम का गुर्गा किया गिरफ्तार
Thu, 21 Jan 2021 04:37 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 21 Jan 2021 04:37 AM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ चिंकू पठान को ड्रग्स के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि उसके कब्जे से कुछ ड्रग्स भी जप्त की गई हैै।
विज्ञापन
परवेज खान कुख्यात ड्रग सप्लायर है और उसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं। उसके कुछ ड्रग पैडलर से भी संबंध हैं, जिन्हें हाल के महीनों में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने खास सूचना के आधार पर खान को दबोच लिया। चिंकू पठान उस करीम लाला का रिश्तेदार है, जो 1960 के दशक से 80 के शुरुआती दशक तक मुंबई में अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा था।
विज्ञापन