फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nayeem was sent map and photo pakistan like Mumbai attack accused Headley

भारत में कई ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में लश्कर आतंकी

Thu, 30 Nov 2017 05:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Nov 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
Nayeem was sent map and photo pakistan like Mumbai attack accused Headley

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथों गिरफ्तार लश्कर-ए-ताइबा एजेंट शेख अब्दुल नईम 26/11 के मुंबई हमले के आरोपी डेविड हेडली की तर्ज पर देश के संवेदनशील ठिकानों का नक्शा व फोटो पाकिस्तान भेजा करता था। इनके आधार पर लश्कर के आतंकी कई ठिकानों को अपना निशाना बनाने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक, पाकिस्तान में नईम का हैंडलर लश्कर कमांडर रहमान था। नईम से शुरुआती पूछताछ में आतंकी नेटवर्क के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है कि नईम की हरकतों का मुंबई हमले से भी कोई लेनादेना तो नहीं है। दिल्ली की एक अदालत ने नईम को दस दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एनआईए के मुताबिक, अगले दस दिन में देश में लश्कर की करतूतों का और खुलासा होगा। नईम औरंगाबाद में पकड़े गए हथियारों के जखीरे के मामले से भी जुड़ा है।
विज्ञापन


नईम 2007 में पश्चिम बंगाल पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुआ था। तब वह दो पाकिस्तानी और एक कश्मीरी के साथ बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ की कोशिश में था। करीब सात साल जेल में रहने के बाद 2014 में वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय नईम को मकोका मामले में पेश करने के लिए ट्रेन से मुंबई ले जाया जा रहा था। यूपी पुलिस की मदद से लखनऊ में गिरफ्तार नईम के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कागजात मिले हैं।

देश में तैयार कर रहा था लश्कर के एजेंट

Nayeem was sent map and photo pakistan like Mumbai attack accused Headley
एनआईए के मुताबिक फरारी के बाद नईम देश के अलग-अलग हिस्सों में लश्कर के एजेंट तैयार कर रहा था। इसके लिए उसे संयुक्त अरब अमीरात में सक्रिय लश्कर के सेल से पैसे मुहैया कराए जाते थे। एनआईए इस नेटवर्क के मनी ट्रेल का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed