फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy said India is moving towards self-reliance in field of maintenance of long range maritime patrol aircraft

ताकत: समुद्री गश्ती विमान के रखरखाव में भारत आत्मनिर्भर; वायुसेना में शामिल होंगे छह 'नेत्र-I आइज इन द स्काई'

Thu, 21 Sep 2023 11:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Sep 2023 11:48 PM IST
सार

नौसेना ने कहा कि देश में एमआरओ के माध्यम से डिपो स्तर के निरीक्षण की सफलता पी8आई बेड़े के लिए स्वदेशी क्षमताओं की तैयारी का परीक्षण करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है। इससे इंजीनियरिंग और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण विमानन प्लेटफार्मों के रखरखाव के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का दायरा बढ़ जाता है। 
 

विज्ञापन
Navy said India is moving towards self-reliance in field of maintenance of long range maritime patrol aircraft
भारतीय वायुसेना-भारतीय नौसेना - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान के रखरखाव के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता स्थापित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नौसेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आठ P8I विमानों का डिपो स्तरीय निरीक्षण मेसर्स एयर वर्क्स द्वारा किया गया है। ये कर्नाटक के होसुर में स्थित एक स्वदेशी रखरखाव मरम्मत ओवरहाल (एमआरओ) है। वहीं, भारतीय वायुसेना ने छह और स्वदेशी 'नेत्र-I आइज इन द स्काई' निगरानी विमान खरीदने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


नौसेना ने यह भी कहा कि देश में एमआरओ के माध्यम से डिपो स्तर के निरीक्षण की सफलता पी8आई बेड़े के लिए स्वदेशी क्षमताओं की तैयारी का परीक्षण करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है। इससे इंजीनियरिंग और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण विमानन प्लेटफार्मों के रखरखाव के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का दायरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे छह 'नेत्र-I आइज इन द स्काई'
भारतीय वायुसेना ने छह और स्वदेशी 'नेत्र-I आइज इन द स्काई' निगरानी विमान खरीदने की योजना बनाई है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि  इस्राइली AWACS और नेत्रा निगरानी विमान DRDO द्वारा विकसित किए जाने के बाद से ही वायु सेना में हैं। अब इनमें से छह और विमान बनाने की योजना है। इसके लिए जमीनी काम शुरू हो चुका है। बता दें कि इन विमानों को 'आई इन द स्काई' के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय वायु सेना चीन और पाकिस्तान सीमा पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इन विमानों को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर रही है। भारतीय वायुसेना अपने पड़ोसी मुल्कों और दुश्मनों की निगरानी  के लिए तीन इस्राइली AWACSऔर दो नेत्र निगरानी विमानों पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed