फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   navy officers detained for misbehaving in restaurant in Goa

गोवा: नौसैना के जवानों पर रेस्टोरेंट में उत्पाद मचाने का आरोप, लिए गए हिरासत में

Fri, 15 Sep 2017 11:14 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 15 Sep 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
navy officers detained for misbehaving in restaurant in Goa

गोवा में नौ सेना के 6 जवानों पर शराब पीकर रेस्टोरेंट में बदसलूकी करने का आरोप लगा है। रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत पर कार्रवाई करने आई पुलिस ने सभी जवानों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस की जानकारी के मुताबिक सभी के खिलाफ नशे की हालत में बदसलूकी करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आरोपी जवानों की ओर से की गई हरकत की जानकारी पुलिस ने नौ सेना के बड़े अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के मालिक का पुलिस ने बयान ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मालिक ने बताया कि जवानों ने रेस्टोरेंट में एंट्री करने के बाद स्टाफ से बदतमीजी करना शुरू कर दी। आरोपी जवान यहां शराब की मांग करने लगे, लेकिन मालिक ने बिगड़ते हालातों को देखते हुए ऐसा होने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रेस्टोरेंट में महिला और बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन फिर भी जवान अपने अड़ियल रवैये पर बरकार रहे। जब जवानों को शराब के लिए मना किया गया तो वे अपने मिलिट्री से होने की धमकी देने लगे, लेकिन मालिक ने पुलिस को बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed