फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navneet Rana attacks Shiv Sena says Uddhav Thackeray party abandoned Hindutva acting on directions from 10 Janpath news in hindi

Navneet Rana attacks Shivsena: नवनीत राणा बोलीं- हिंदुत्व को किनारे लगा चुकी है शिवसेना, 10 जनपथ के इशारे पर काम कर रहे उद्धव ठाकरे

Sun, 15 May 2022 03:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 15 May 2022 03:14 PM IST
सार

नवनीत राणा ने कहा- एक समय शिवसेना ने एलान किया था कि वह औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर करेगी, लेकिन अब मुख्यमंत्री कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
Navneet Rana attacks Shiv Sena says Uddhav Thackeray party abandoned Hindutva acting on directions from 10 Janpath news in hindi
नवनीत राणा - फोटो : Social media

विस्तार

जेल से छूटने के बाद निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला तेज कर दिया है। नवनीत ने कहा, उद्धव शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे के बताए हिंदुत्व के रास्ते से भटक गए हैं और 10 जनपथ के निर्देश पर काम कर रहे हैं। वहीं, नवनीत के पति और निर्दलीय विधायक रवि राणा ने भी ठाकरे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह किसानों और बेरोजगारी की समस्या पर कोई बात नहीं करते।

विज्ञापन


राणा दंपती ने प्रेस वार्ता में कहा कि शिवसेना ने औरंगाबाद का नाम बदल कर संभाजी नगर करने की घोषणा की थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। राणा ने कहा कि ठाकरे को डर है कि यदि बहुप्रतीक्षित इस मांग को मान औरंगाबाद का नाम बदला तो शिवसेना के घटक दल समर्थन वापस ले लेंगे और सरकार गिर जाएगी। रवि राणा ने कहा, बालासाहब ने कहा था कि यदि कभी भी उन्हें कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना पड़े तो वह शिवसेना को भंग कर देंगे, लेकिन उद्धव ठाकरे ने बालासाहब के विचारों को तिलांजलि दे दी है और सोनिया गांधी के संदर्भ में कहा कि अब वह 10 जनपथ के ‘मातोश्री’ के निर्देश पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


राणा दंपती ने ठाकरे पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, उन पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाता है। वही, औरंगजेब की मजार पर फूल चढ़ाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आज यदि बालासाहब होते तो ऐसे लोगों को उसी कब्र में दफना देते। वह एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की बात कर रहे थे, जिन्होंने औरंगजेब की मजार पर फूल चढ़ाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के नाम पर वोट मांगा और पीठ में खंजर घोंप दिया
रवि राणा ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फडणवीस के मुकाबले रत्ती भर भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा, शिवसेना ने मोदी के नाम पर वोट मांगा और उन्हीं की पीठ में खंजर घोंप दिया।


फडणवीस ने किया हनुमान चालीसा का जाप
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अन्य भाजपा नेताओं के साथ महासंकल्प बैठक में हनुमान चालीसा का जाप किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed