फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Odisha CM Naveen Patnaik sent a letter to PM Modi, allow the sale of covid-19 vaccine in the open market

ओडिशा : सीएम का पीएम को पत्र, खुले बाजार में कोविड-19 टीके की बिक्री की अनुमति दें

Sat, 17 Apr 2021 07:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Apr 2021 07:35 PM IST
सार

  • ओडिशा के सीएम ने लिखा-इससे टीकाकरण में मदद मिलेगी
  • महानगरों में टीके की पात्रता उम्र में ढील का भी आग्रह

विज्ञापन
Coronavirus : Odisha CM Naveen Patnaik sent a letter to PM Modi, allow the sale of covid-19 vaccine in the open market
corona vaccine - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में भयावह रूप ले चुकी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच कोविड-19 वैक्सीन को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अपील की है कि कोविड-19 टीकों को खुले बाजार में उपलब्ध कराया जाए, ताकि इच्छुक लोग उन्हें खरीदकर लगवा सकें।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि इस कदम से राज्य सरकारों को समाज में इस महामारी के संदर्भ में जोखिम संभावित लोगों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। पटनायक ने इस बात पर भी बल दिया कि जिन कोविड-19 टीकों को वैश्विक स्तर पर भरोसेमंद एजेंसियों से मंजूरी मिल गई है उन्हें भारत में मंजूरी दे दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने भारत में टीके के विनिर्माण की विपुल संभावना का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्यों को निर्माण इकाइयों का सहयोग करना चाहिए। चूंकि यह असाधारण स्थिति है, इसलिए हमारी सरकारों को अतिरिक्त कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगरों को प्राथमिकता दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि महानगरों में अधिकतम संख्या में मामले सामने आए हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए एवं वहां उम्र संबंधी शर्तों में ढील दी जानी चाहिए। चूंकि महानगर देश के मूल आर्थिक केंद्र हैं, इसलिए किसी भी लॉकडाउन का बाकी देश पर असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा की रोजाना तीन लाख से अधिक खुराक देने की क्षमता है।


आपूर्ति में कमी से टीकाकरण में चुनौती
पटनायक ने कहा कि टीकों की रुक-रुककर होने वाली आपूर्ति इस मांग को पूरा करने में चुनौती खड़ी कर रही है। इस पृष्ठभूमि में मैंने रोजाना तीन लाख खुराक लगाने में हमारी मदद के लिए टीके की 25 लाख खुराक का अनुरोध किया था। यदि पूर्ण क्षमता के साथ भी टीके लगाये जाएं तो हमारे राज्य में पात्र जनसंख्या का पूरी तरह टीकाकरण करने में हमें 160 दिन लगेंगे। ओडिशा के सीएम ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में केंद्र टीकाकरण अभियान तेज करेगा। प्रदेश में अब तक 47 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed