{"_id":"5c653537bdec224e1b7f6c0f","slug":"naval-officer-in-goa-registers-a-teasing-case-about-domestic-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में नौसेना अधिकारी पर घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा में नौसेना अधिकारी पर घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
Thu, 14 Feb 2019 03:38 PM IST
अजय सिंह
भाषा, पणजी
भाषा, पणजी
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 14 Feb 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में पदस्थ नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी पर घरेलू सहायिका के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वास्को पुलिस थाने के इन्स्पेक्टर नोलास्को रापोसो ने बुधवार को बताया कि घरेलू सहायिका ने कमोडोर मनकंदन नांबियार के खिलाफ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। कमोडोर नांबियार गोवा के आईएनएस हंसा नौसैन्य अड्डे पर तैनात हैं।
विज्ञापन
सहायिका ने शिकायत में आरोप लगाया है कि अधिकारी ने वास्को शहर में स्थित अपने निजी आवास में उसके साथ छेड़छाड़ की।
रापोसो ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से किया गया हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 354 बी (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद अधिकारी ने अग्रिम जमानत के लिए निचली अदालत का रुख किया है।