फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates Telangana Karnataka Gujarat Ahmedabad Bullet Train North East West South politics crime news

Updates: फिरौती मांगने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार; तेलंगाना में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 05:50 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 16 Aug 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
National Updates Telangana Karnataka Gujarat Ahmedabad Bullet Train North East West South politics crime news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में पुलिस ने एक व्यापारी के बेटे के अपहरण और मालवाहक वाहनों से कथित तौर पर जबरन वसूली करने के आरोप में भाजपा नेता बिस्वजीत तालुकदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तालुकदार भाजपा की तूफानगंज-4 मंडल इकाई का उपाध्यक्ष है। पड़ोसी जिले अलीपुरद्वार के एक व्यापारी ने बक्सीरहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि तालुकदार ने व्यापारी से जबरन वसूली की मांग की थी और रकम नहीं मिलने पर उसके बेटे का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


मालवाहक वाहनों से पैसे वसूलने का भी आरोप
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तालुकदार को शुक्रवार देर रात तूफानगंज स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। उस पर पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों और पत्थर लदे डंपरों से नियमित रूप से पैसे वसूलने का भी आरोप है। भाजपा के स्थानीय नेता कमल दास ने दावा किया कि तालुकदार मछली, पोल्ट्री और सुपारी जैसी सामग्री ले जाने वाले वाहनों से भी पैसे वसूलता था। दास ने कहा,'हमें ऐसा नेता नहीं चाहिए जो पार्टी के नाम पर जबरन वसूली करे। उन्हें उचित सजा मिलनी चाहिए।' 
विज्ञापन


भाजपा ने कहा- दोषी पाए गए तो होगी सख्त कार्रवाई
मामले को लेकर भाजपा के भीतर भी नाराजगी सामने आई है। कूचबिहार जिला उपाध्यक्ष बिराज बसु ने कहा कि पार्टी किसी भी ऐसे कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, जो अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी पार्टी कार्यकर्ताओं को जबरन वसूली के खिलाफ कई बार चेतावनी दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया था कि पार्टी ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने में सफल नहीं हो पाई है। पुलिस ने गिरफ्तार नेता के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में रोशन यादव मौत, पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए बिहार पुलिस से मिले प्रशांत किशोर
बिहार पुलिस की हिरासत में रोशन यादव की मौत मामले में हाल ही में विधायक बने प्रशांत किशोर ने मधुबनी जाकर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात की। उन्होंने कहा, मधुबनी में पुलिस हिरासत में रोशन यादव की मौत को लेकर जन सुराज पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं, प्रशासन क 10 दिनों में इंसाफ करना होगा। प्रशांत ने बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों और एसएसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। किशोर के अनुसार, परिवार का आरोप है कि रोशन को 27 मई को रहिका थाने से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तारी की कोई लिखित सूचना या नोटिस नहीं दिया गया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि रोशन की पिटाई से मौत हुई। वहीं पुलिस, प्रशासन और जेल अधिकारियों का दावा है कि उसने आत्महत्या की थी। किशोर ने कहा कि रोशन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नजर नहीं आता और मामले के सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। एसएसपी ने तत्काल और व्यापक जांच का आश्वासन दिया है। जांच जिलाधिकारी की निगरानी में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो-तीन दिनों में आने की उम्मीद है।

ओडिशा में सत्तारूढ़ भाजपा ने शनिवार को विपक्षी दल- बीजू जनता दल (BJD की सांसद सुलता देव के खिलाफ भुवनेश्वर के कैपिटल थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुलता देव ने उन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता सतरूपा मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई की मांग की। पार्टी का आरोप है कि देव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी नवीन की एक कथित AI-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय ध्वज उल्टा पकड़े दिखाया गया। ये जानबूझकर प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश और राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है। AI के कथित दुरुपयोग और आपत्तिजनक भाषा को लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सुलता देव 2022 में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। राज्यसभा में BJD की उपनेता व मुख्य सचेतक सुलता ने  इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बिजली की बाड़ लगाने के चार आरोपी गिरफ्तार, करंट से वन अधिकारी की हुई थी मौत

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में बिजली के जाल की चपेट में आने से वन बीट अधिकारी बी. नवीन (37) की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 11 अगस्त की रात नकीरेपेटा वन क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए बिजली के जाल की सूचना मिलने पर नवीन अन्य वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों की तलाश के दौरान वह 11 केवी की लाइव तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तार और बिजली की बाड़ लगाने में इस्तेमाल सामग्री बरामद की है।

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने कहा कि सरकार प्रदेश में 16 अगस्त से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेगी। इससे लगभग 1.5 करोड़ परिवारों और करीब छह करोड़ लोगों को कवर किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस दिन को 'आयुष्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस योजना की शुरुआत राज्य के लिए एक नया अध्याय साबित होगी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार क नीतियों का जिक्र करते हुए मुखर्जी ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में लोगों को आयुष्मान भारत सहित केंद्र की कई कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा गया था।

तेलंगाना में मासूम से दुष्कर्म
हैदराबाद में पुलिस ने एक मंदिर के 66 वर्षीय प्रबंधक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। तेलंगाना पुलिस की तरफ से रविवार को जारी बयान के मुताबिक मंदिर परिसर के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। घटना 13 अगस्त को घटी। आरोपी को कुछ स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामचंद्रपुरम पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

 घर में पिता-पुत्री की मौत, पुलिस जांच में जुटी
केरल के कासरगोड जिले के चेमनाड में रविवार को एक 48 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 16 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मेलपारंबा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, पिता ने पड़ोसियों को बताया था कि उसकी बेटी ने फांसी लगा ली है। इसके बाद वह घर के अंदर गया, दरवाजा बंद कर लिया और कथित तौर पर उसी कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दोनों की मौत को लेकर पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से जुड़ी परिस्थितियों की जांच जारी है और आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय मृतक की पत्नी, जो होम नर्स के तौर पर काम करती हैं, घर पर मौजूद नहीं थीं।

अभिनेता देवन ने भाजपा छोड़ी, उपाध्यक्ष पद से भी दिया इस्तीफा
मलयालम फिल्मों के अभिनेता एस देवन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के साथ-साथ केरल भाजपा उपाध्यक्ष का पद भी त्याग दिया है। देवन ने अपने इस फैसले की घोषणा अलाप्पुझा के कणिचुकुलंगरा देवी मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की।

राजनीति में देवन ने अपनी शुरुआत साल 2004 में केरल पीपुल्स पार्टी बनाकर की थी, जिसका नाम 2020 में बदलकर नव केरल पीपुल्स पार्टी कर दिया गया था। इसके बाद मार्च 2021 में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया था। अब इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि वे श्री नारायण गुरु के आदर्शों और दर्शन पर चलना चाहते हैं, लेकिन भाजपा में रहकर वे इसे हासिल नहीं कर पा रहे थे। 

विनयतोष मिश्रा ने ओडिशा के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभाला
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा ने रविवार को ओडिशा के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। उन्होंने यह पदभार निवर्तमान डीजीपी वाई बी खुरानिया के सेवानिवृत्त होने के बाद कटक स्थित पुलिस मुख्यालय में ग्रहण किया। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मिश्रा वर्तमान में डीजीपी (क्राइम ब्रांच) के पद पर तैनात हैं और नियमित डीजीपी की नियुक्ति होने तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मिश्रा ने बताया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, नशा मुक्त ओडिशा का निर्माण और साइबर अपराधों पर नियंत्रण उनकी मुख्य प्राथमिकताएं रहेंगी। इसके साथ ही, राज्य के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस विभाग 'ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स' के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed