{"_id":"635eb6ac418ff76b987ab1d7","slug":"national-unity-day-bsf-took-out-cycle-rally-on-the-occasion-of-national-unity-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Unity Day: बीएसएफ ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
National Unity Day: बीएसएफ ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर निकाली साइकिल रैली
Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
स्वप्निल शशांक
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
सार
इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में अवगत करवाना था। लोगों ने बीएसएफ की इस पहल की बहुत सराहना की और रैली को बहुत ही रोचक बताया।
विज्ञापन
बीएसएफ रैली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत (जिला मालदा) के अंतर्गत 70वीं वाहिनी और 115वीं वाहिनी के जवानों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया। प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर, को हर साल सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म तिथि पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाता है।
इसी उपलक्ष में 70वीं वाहिनी और 115वीं वाहिनी के अधिकारियों ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कुल 73 साइकिल और मोटर साइकिल सवारों ने भाग लिया। यह रैली वाहिनी मुख्यालय वैष्णवनगर से शुरू होकर फरक्का टोल प्लाजा तक निकली जिसने कुल 18 मील का सफर तय किया।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में अवगत करवाना था। लोगों ने बीएसएफ की इस पहल की बहुत सराहना की और रैली को बहुत ही रोचक बताया। उन्होंने कहा, इस प्रकार के कार्यकर्मों से हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलती है और महापुरुषों के प्रति यादें ताजा हो जाती हैं।