फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Medical Commission passed in Lok Sabha, IMA to protest against NMC from Wednesday

मेडिकल कमीशन विधेयक लोकसभा में मंजूर, विरोध में आईएमए बुधवार से करेगा देशभर में प्रदर्शन

Tue, 30 Jul 2019 04:20 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 30 Jul 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
National Medical Commission passed in Lok Sabha, IMA to protest against NMC from Wednesday
आईएमए

लोकसभा में सोमवार को नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) विधेयक 2019 को मंजूरी दे दी गई। मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने इस विधेयक को जन विरोधी, गरीब विरोधी, छात्र विरोधी, लोकतंत्र विरोधी और प्रकृति-विरोधी करार दिया है। विधेयक का विरोध करते हुए आईएमए ने बुधवार से इसके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।  

विज्ञापन


सोमवार को जब निचले सदन से विधेयक को पास कर दिया गया तो आईएमए के कहने पर देशभर के 5000 से ज्यादा डॉक्टर, मेडिकल छात्रों और हेल्थकेयर पेशेवरों ने बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंन एम्स से लेकर निर्माण भलव तक मार्च किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने लोकसभा में सोमवार को विधेयक पेश किया था। 
विज्ञापन


आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतनु सेन ने कहा, 'एनएमसी चिकित्सा शिक्षा प्रणाली में अब तक का सबसे बुरा विधेयक है और दुर्भाग्य से एक स्वास्थ्य मंत्री, जो खुद एक डॉक्टर भी हैं, अपनी ही शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने पर तुले हुए हैं। हम किसी भी कीमत पर इस अत्याचार को स्वीकार नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed