फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Manufacturing Zone lying on the government Mixed -klraj

नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग जोन पर झूठ बोल रही राज्य सरकार -कलराज मिश्र

Sat, 06 Aug 2016 04:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 06 Aug 2016 04:19 AM IST
विज्ञापन
National Manufacturing Zone lying on the government Mixed -klraj
कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala

केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए साफ कहा कि बुंदेलखंड में नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग जोन बनाने का कोई प्रस्ताव केंद्र के पास नहीं भिजवाया गया है। साथ ही बताया कि केंद्र सरकार छोटे उद्योगों को बढ़ाना देने पर काम कर रही है।

विज्ञापन


जिस क्षेत्र में जो कच्चा माल प्राप्त होता है, वहां के बेरोजगारों को सरकारी प्रशिक्षण केंद्रों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उद्योग स्थापित करने के लिए उन्हें दस से पच्चीस लाख तक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


मिश्र भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शिरकत करने आए हैं। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में (झांसी के एरच) नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग जोन बनाने का कोई प्रस्ताव अभी तक केंद्र सरकार को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण इस पर वह कुछ कैसे कह सकते हैं। (गौरतलब है कि लगभग दो साल पहले झांसी जिला प्रशासन की ओर से नेशनल मैन्यूफैक्चरिंग जोन का प्रस्ताव बनाया गया था। प्रदेश शासन की टीम इसका सर्वे भी कर चुकी है। अब मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।) बुलंदशहर गैंगरेप प्रकरण पर कलराज मिश्र ने कहा कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

आरोप लगाया कि सपा सरकार में लगातार बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस कहीं सोती तो कहीं गायब मिल रही है। अगर यह घटनाएं नहीं थमी तो जल्द ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जन अभियान खड़ा किया जाएगा। 

प्रदेश कार्यसमिति के एजेंडे पर उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंतन होगा। आगामी चुनाव में विकास के मुद्दे पर मंथन होगा। सामाजिक सद्भाव पर भी चर्चा होगी।


यूपी का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। किसको क्या जिम्मेदारी सौंपना है? यह राष्ट्रीय नेतृत्व का विषय है। यदि जिम्मेदारी दी गई तो वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed