फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Investigation Agency: Suspected master trainer of banned PFI arrested in Kerala

NIA: PFI का मुख्य प्रशिक्षक केरल से गिरफ्तार, सदस्यों को हथियारों की देता था ट्रेनिंग; एनआईए ने की कार्रवाई

Mon, 12 Feb 2024 09:17 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 09:17 PM IST
सार

एनआईए ने पीएफआई के एक संदिग्ध मुख्य प्रशिक्षक को केरल स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले पर जानकारी देते हुए एनआईए अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कन्नूर से गिरफ्तार किया गया। एनआईए अधिकारी के मुताबिक मामले में जफर 59वां आरोपी है।

विज्ञापन
National Investigation Agency: Suspected master trainer of banned PFI arrested in Kerala
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

प्रतिबंधित संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के एक संदिग्ध मुख्य प्रशिक्षक को केरल स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को  एनआईए ने यह कार्रवाई की। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी जफर भीमंतविदा देश में 2047 तक इस्लामी शासन स्थापित करने के प्रतिबंधित संगठन की साजिश के जुड़े 2022 में दर्ज किए गए एक मामले में वांछित था।
विज्ञापन


एनआईए ने कन्नूर से आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले पर जानकारी देते हुए एनआईए अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कन्नूर से गिरफ्तार किया गया। एनआईए अधिकारी के मुताबिक मामले में जफर 59वां आरोपी है। अब तक 60 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जा चुके हैं। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जफर पीएफआई के नेटवर्क का एक अहम हिस्सा था, जिसका उद्देश्य 2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाना था। 
विज्ञापन


PFI के सदस्यों को हथियार चलाने का देता था प्रशिक्षण
एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी जफर का पीएफआई के मुख्य प्रशिक्षक होने का संदेह है। आरोप है कि आरोपी पीएफआई के अन्य सदस्यों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देता था। एनआईए ने कहा कि जफर पर पहले ही हत्या के प्रयास और हमला करने के कई आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed