फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Institute of Virology NIV first woman director Khorshed Pavri is no more she dies at age of 94 years

दुखद: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की पहली महिला निदेशक खोर्शेद पावरी का 94 साल की उम्र में निधन

Wed, 29 Dec 2021 12:58 AM IST
ओम. प्रकाश पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 29 Dec 2021 12:58 AM IST
सार

एनआईवी की तरफ से विज्ञप्ति में कहा गया खुर्शोद एम पावरी एक उत्कृष्ट वायरोलॉजिस्ट थीं। उनकी रुचि के मुख्य क्षेत्रों में ऐसे वायरस शामिल थे जो यकृत और आंतों के संक्रमण का कारण बनते थे।

विज्ञापन
National Institute of Virology NIV first woman director Khorshed Pavri is no more she dies at age of 94 years
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की पूर्व निदेशक खोर्शेद एम पावरी का सोमवार को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। खोर्शेद एम पावरी एनआईवी की पहली महिला निदेशक थीं। वह साल 1978 से लेकर 1988 तक इस पद पर रहीं। उनके निधन की जानकारी संस्थान की तरफ से दी गई। 

उत्कृष्ट वायरोलॉजिस्ट

एनआईवी की तरफ से विज्ञप्ति में कहा गया उत्कृष्ट वायरोलॉजिस्ट खोर्शेद पावरी को मुख्य रूप से आंत में फैलने वाले वायरस के बारे में शोध करने की रुचि थी। उन्होंने हेपेटाइटिस ए, बी, और ई वायरस के संचरण को समझने और बच्चों में घातक गैस्ट्रोएंटेराइटिस बीमारी का पता लागने में काफी शोध किया था। 
विज्ञापन


युवा वैज्ञानिकों की प्रेरणास्रोत

1927 में जन्मी डॉ. पावरी हमेशा से उच्च श्रेणी के शोध पर काम करने का विचार रखती थीं। यही कारण है कि वे युवा वैज्ञानिकों के लिए काफी पसंदीदा रहीं। विज्ञप्ति में कहा गया उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समितियों में कार्य किया। वह कैबिनेट की वैज्ञानिक समिति और विश्व एड्स फाउंडेशन की भी सदस्य थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed