National IFFCO Award: सहकारिता के क्षेत्र में देश बन रहा नंबर वन, गांव-गांव पहुंच रहा आंदोलन
इफ्को के चैयरमैन और गुजरात के पूर्व सहकारिता मंत्री दिलीप संघानी ने कहा कि देश के सहकारिता आंदोलन के माध्यम से किसानों ने लेकर हर आय वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है। उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी राज्यों में इफ्को और कार्यदाई संस्थाओं के माध्यम से यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहकारिता क्षेत्र में देश पूरी दुनिया में नंबर एक के पायदान पर पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गांव-गांव तक इसकी रोशनी पहुंच रही है। कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से देश के हर ज़रूरतमंद तबके को इससे लाभ मिल रहा है। सहकारिता की कार्ययोजना को न सिर्फ गति दी जा रही है बल्कि उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। सहकारिता के क्षेत्र में पूरे देश में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भरत त्रिपाठी ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय इफको सहकारिता बंधु पुरस्कार समारोह में यह बातें कहीं।
देश में हर वर्ष सहकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले राष्ट्रीय सहकारिता बंधु पुरस्कार से सम्मानित किए गए उत्तर प्रदेश से पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी ने कहा इस सम्मान के मिलने से उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग राज्यों में सहकारिता आंदोलन के माध्यम से जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुचा रहे हैं। इस दौरान इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ उदयशंकर अवस्थी ने कहा कि देश को ऐसे ही लोगों की ज़रूरत है जो सहकारिता की रोशनी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि भरत त्रिपाठी का चयन देश के सहकारिता आंदोलन को विकसित करने और उसे मजबूत बनाने में दिए गए योगदान के लिए किया गया है।
इफ्को के चैयरमैन और गुजरात के पूर्व सहकारिता मंत्री दिलीप संघानी ने कहा कि देश के सहकारिता आंदोलन के माध्यम से किसानों ने लेकर हर आय वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है। उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी राज्यों में इफ्को और कार्यदाई संस्थाओं के माध्यम से यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इफ्को की 51वीं वार्षिक आम बैठक में निर्णायक मंडल में भरत त्रिपाठी को राष्ट्रीय सहकारिता बंधु सम्मान शील्ड के साथ 11 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए संघानी ने कहा कि भरत त्रिपाठी का यह सफर आगे भी जारी रहेगा। ताकि देश को तरक्की की राह पर और आगे बढ़ाया जा सके। इस कार्यक्रम में सीतापुर सांसद राजेश वर्मा, संतोष पांडेय, उदयवीर सिंह सचिव डीसीएफ सीतापुर, विपणन निदेशक योगेंद्र वर्मा, और सुरेश तिवारी समेत इफ्को के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह समेत देश भर से आए सहकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले तमाम लोग मौजूद थे।