फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national highway authority of India develops single lane of 25 km road in 18 hours nitin gadkari

सरकार का नया रिकॉर्ड : महज 18 घंटे में बना दिया 25.54 किलोमीटर हाईवे

Sun, 28 Feb 2021 02:20 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Feb 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
national highway authority of India develops single lane of 25 km road in 18 hours nitin gadkari
मात्र 18 घंटों में बनाई 25.54 किमी सड़क - फोटो : Twitter - @nitin_gadkari

केंद्र सरकार ने हाल ही में सड़क निर्माण को लेकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने केवल 18 घंटे में 25.54 किमी सिंगल लेन का निर्माण कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स नाम दर्ज करा लिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि चार लाइनों के राजमार्ग की एक सड़क मात्र 18 घंटों में तैयार कर दी गई है। 

विज्ञापन


इस सड़क की लंबाई 25.54 किलोमीटर बताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया कि सोलापुर-विजापुर राजमार्ग पर 4-लेनिंग कार्य के अंतर्गत 25.54 किलोमीटर के सिंगल लेन निर्माण कार्य को 18 घंटे में पूरा किया है, जिसे 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

 


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे लिखा कि ठेकेदार कंपनी के 500 कर्मचारियों ने इसके लिए मेहनत की है। मैं उन कर्मचारियों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, अधिकारी, ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि और परियोजना अधिकारियों का अभिनंदन करता हूं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में सोलापुर-विजापुर राजमार्ग के 110 किमी का कार्य प्रगति पर है जो अक्तूबर 2021 तक पूरा हो जाएगा।






इसी महीने एक और रिकॉर्ड भी बनाया था
बता दें कि केंद्र सरकार इसके अलावा इसी महीने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। सरकार ने चार लेन के हाईवे पर सबसे ज्यादा मात्रा में कंक्रीट बिछाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसे पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा हासिल किया गया था। ये हाईवे ग्रीनफील्ड दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई आठ लेन परियोजना का हिस्सा है। इस पर स्वचालित अल्ट्रा आधुनिक कंक्रीट पेवर मशीन से काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed