{"_id":"5bf26cbabdec22695b77b1ed","slug":"national-herald-patiala-house-court-changed-the-cross-examination-date-of-subramanian-swamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड: पटियाला हाउस कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी से जिरह की तारीख बदली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेशनल हेराल्ड: पटियाला हाउस कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी से जिरह की तारीख बदली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट
नेशनल हेराल्ड मामले पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शिकायतकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी से जिरह करने की तारीख को बदल दिया है। अब स्वामी से 8 जनवरी की बजाए 11 जनवरी को जिरह की जाएगी। इससे पहले अदालत ने स्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर ट्वीट पर रोक लगाने के संबंध में जिरह के लिए 8 जनवरी 2019 की तारीख मुकर्रर की थी। जिसके खिलाफ कांग्रेस नेता ने याचिका दायर की थी। कांग्रेसी नेता का कहना था कि स्वामी ट्वीट करके अदालत की कार्यवाही प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन
अदालत ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मामले में एक आरोपी मोतीलाल वोरा की तरफ से दायर याचिका पर कोई आदेश देने का फैसला मामले की अगली सुनवाई तक के लिए टाल दिया था। वोरा ने याचिका में स्वामी को मामले में ट्वीट करने से रोकने का अनुरोध किया था। आरोपों से इनकार करते हुए स्वामी ने जोर देकर कहा था कि उन्हें ट्वीट करने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
बता दें कि 15 नवंबर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एसोसिएटिड जर्नल की याचिका पर सुनवाई में कोर्ट ने 22 नवंबर तक के लिए नेशनल हेराल्ड के हाउस को खाली करवाने के केंद्र सरकार के आदेश पर स्टे लगा दिया था। हेराल्ड का दफ्तर दिल्ली के आईटीओ पर स्थित है। केंद्र सरकार ने हाउस को खाली करने का आदेश दिया था। इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। केंद्र सरकार ने कांग्रेस के मुखपत्र माने जाने वाले नेशनल हेराल्ड अखबार के हाउस को 15 नवंबर को खाली करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
National Herald case: Delhi's Patiala House Court changes the date of cross-examination of the complainant (Subramanian Swamy) from 8th January to 11th January.
— ANI (@ANI) November 19, 2018