फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Gallery of Modern Art will auction gifts and mementos received by PM Modi

क्या आपको पीएम मोदी की पगड़ी, शॉल पसंद है, तो यहां से खरीदने का मिलेगा मौका

Sun, 20 Jan 2019 12:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 20 Jan 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
National Gallery of Modern Art will auction gifts and mementos received by PM Modi
पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी की जाएगी

क्या आपको पीएम मोदी की पगड़ी पसंद आई या फिर जो शॉल उन्हें उपहार में मिली थी? यदि हां तो आपके पास मौका है उसे अपना बनाने का। यह संभव करने वाली है राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए)। नई दिल्ली स्थित संग्रहालय इस महीने उन उपहारों और स्मृति चिन्हों की नीलामी कर सकती है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले थे।

विज्ञापन


केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा का कहना है कि इस नीलामी से मिले पैसों का इस्तेमाल नेक काम में किया जाएगा। इस पैसे को नमामि गंगे परियोजना में लगाया जाएगा। यह अभियान गंगा नदी के संरक्षण और कायाकल्प के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। नीलामी में 1,800 से ज्यादा वस्तुएं शामिल होंगी। जिसमें पेंटिंग्स, फोटोग्राफ, पगड़ी, शॉल और मूर्तियों सहित अन्य उपहार हैं।
विज्ञापन


एनजीएमए जो सांस्कृति मंत्रालय के अतंर्गत कार्य करता है वह स्थायी प्रदर्शनियों के लिए दीर्घाओं को बनाता है और कला की विशेष प्रदर्शनियों का भी आयोजन करता है। पिछले साल अक्तूबर में एनजीएमए ने पीएम मोदी को मिले उपहारों की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया था। महेश शर्मा ने कहा, 'हमने देश के विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों को अपने पीएम को भेंट की गई वस्तुओं की नीलामी का प्रस्ताव दिया है। इससे मिले पैसे को नेक काम में लगाया जाएगा। हमारी योजना है कि नीलामी आने वाले 10-15 दिनों में की जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह की नीलामी गुजरात में 2015 में की गई थी। उससे मिली राशि को भी नमामि गंगे को दिया गया था। बहुत सी चीजों का आरक्षित मूल्य 500 रुपये है। जिस वेबसाइट में यह उपहार नजर आएंगे वह जल्द ही लाइव हो जाएगी। आर्ट डील ऑक्शन हाउस के निदेशक सिद्धार्थ टैगोर ने कहा, 'यह एक बहुत अच्छी पहल है। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि पैसे का इस्तेमाल नेक काम में होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed