{"_id":"575ddfe74f1c1bd36311bd51","slug":"national-executive-meet-is-bharatiya-janata-party-is-second-bahujan-samaj-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकारिणी बैठक: नेताओं की जुबान पर ताला, बसपा की राह पर जा रही भाजपा!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कार्यकारिणी बैठक: नेताओं की जुबान पर ताला, बसपा की राह पर जा रही भाजपा!
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी एवं सरकार के बारे में मीडिया के सवालों से किया किनारा
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
भारतीय जनता की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुंह पर ताला लगाए हैं। पार्टी एवं सरकार से जुड़े किसी भी मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ नेता अपनी जुबान खोलने को तैयार नहीं हैं। बैठक में शामिल होने आए पार्टी के दो पूर्व अध्यक्षों से जब अमर उजाला ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी प्रकार की बात से मना कर दिया। यह नेता किसी भी विवादित मुद्दे पर बात करने से साफ मना कर रहे हैं। इन नेताओं के रवैये को देखकर लगा कि भाजपा भी दूसरी बसपा बनने की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
पार्टी के नेता उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार पर तो हमला करने को तैयार हैं, परंतु प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की बात आती है अथवा केंद्र सरकार के दो वर्ष के रिपोर्ट कार्ड की बात होती है, तो सभी चुप्पी साध लेते हैं। पार्टी के नेताओं से जब इलाहाबाद विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य मुद्दों को लेकर जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
पार्टी के इन नेताओं का कहना है कि कार्यकारिणी की बैठक में अधिकृत प्रवक्ताओं के अतिरिक्त कोई कुछ बयानबाजी नहीं करेगा। कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए कई वरिष्ठ नेताओं का दर्द सामने आया और उन्होंने कहा कि भाजपा भी अब बसपा की राह पर आगे बढ़ रही है। भाजपा के नेता अपने चिरपरिचित मुद्दे राम मंदिर पर भी अपनी चुप्पी लगाए हैं।
विज्ञापन