Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Commission for Women Receives Over 410 Complaints Every Day

महिला आयोग को हर दिन मिल रहीं 410 शिकायतें: सालाना आंकड़ा 1.5 लाख पार; अब अत्याचार पर चुप नहीं रहतीं महिलाएं

Wed, 11 Nov 2026 05:20 AM IST
राकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 05:20 AM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग को हर साल करीब 1.5 लाख शिकायतें मिल रही हैं। यानी रोजाना औसतन 410 से अधिक महिलाएं मदद के लिए आयोग तक पहुंच रही हैं। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के मुताबिक, घरेलू हिंसा के मामले सबसे ज्यादा हैं। महिलाओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए 14490 हेल्पलाइन चौबीसों घंटे उपलब्ध है। ऑनलाइन पोर्टल, ईमेल और आयोग के दफ्तर में भी शिकायत की जा सकती है। आयोग का मानना है कि बढ़ती शिकायतें महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ने का नहीं, बल्कि उनके अब चुप न रहने का संकेत हैं।
 

विज्ञापन
National Commission for Women Receives Over 410 Complaints Every Day
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए ।-संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग की हेल्पलाइन पर महिलाओं की सहायता के लिए फोन लगातार आते रहते हैं। हर घंटी के साथ घरेलू, सांस्थानिक या अन्य उत्पीड़न का दर्द सामने आता है। आयोग को हर साल करीब 1.5 लाख शिकायतें मिलती हैं, जो प्रतिदिन औसतन 410 से अधिक हैं।
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि इन शिकायतों में घरेलू हिंसा से जुड़े मामले सबसे अधिक होते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संपर्क करने का तरीका न जानने के कारण आयोग से दूर नहीं रहना चाहिए। आयोग ने शिकायत के लिए हेल्पलाइन 14490 को 24 घंटे, सातों दिन चालू रखा है। रात 2 बजे भी यह फोन उठाया जाता है। महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल http//ncw.nic.in पर भी घर बैठे शिकायत कर सकती हैं। ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत भेजी जा सकती है। दिल्ली में आयोग के दफ्तर में व्यक्तिगत रूप से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। आयोग अब गांवों में भी जा रहा है और पिछले डेढ़ साल में 200 से अधिक प्रत्यक्ष जनसुनवाई की हैं। रहाटकर के अनुसार, ये शिकायतें अत्याचार बढ़ने का नहीं, बल्कि महिलाओं के चुप न रहने का प्रमाण हैं। 
विज्ञापन


अनुकूल वातावरण की आवश्यकता
पॉश कानून का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को काम करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। जागरूकता से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति अधिक सशक्त होंगी। इससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में काम करने में मदद मिलेगी। नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यस्थल पर सुरक्षा
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम (पॉश) एक व्यापक कानून है। यह कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे प्रभावी ढंग से लागू करना अत्यंत आवश्यक है। लोगों को इस कानून के बारे में जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed