{"_id":"5e48007a8ebc3ee5b4468864","slug":"national-bravery-award-winner-zen-sadavarte-filed-complaint-against-amravati-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स कॉलेज ने खिलवाई थी प्रेम विवाह न करने की कसम, जेन सदावर्ते ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गर्ल्स कॉलेज ने खिलवाई थी प्रेम विवाह न करने की कसम, जेन सदावर्ते ने दर्ज कराई शिकायत
Sat, 15 Feb 2020 08:11 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 15 Feb 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
जेन सदावर्ते
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार विजेता 12 वर्षीय जेन सदावर्ते ने अमरावती के एक गर्ल्स कॉलेज के विवादित फैसले को लेकर एडीजीपी से मुलाकात की। यहां कॉलेज प्रशासन ने वेलेंटाइन डे पर प्रेम विवाह नहीं करने के लिए छात्रों को कसम खिलवाई थी। इसे लेकर अब भारी विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
जेन सदावर्ते ने इसी संबंध में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की। सदावर्ते ने वेलेंटाइन डे का पक्ष रखते हुए इसे लेकर एडीजीपी से शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए जहां हमें प्रेम विवाह करने से रोका जाए।
विज्ञापन
Maharashtra: Zen Sadavarte, a National Bravery Award winner of this year, met Additional Director General of Police today & filed a complaint over the incident where administration of a girls college in Amravati made students pledge against love marriage on Valentine’s Day. pic.twitter.com/Zf1xdBzAOK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 15, 2020
बता दें कि 12 साल की सदावर्ते सातवीं कक्षा में पढ़ती हैं। उनकी वीरता और बहादुरी के किस्से देशभर में प्रसिद्ध हो गए हैं। सदावर्ते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरता पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं।