फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nation is proud of PM Modi for isolating Pakistan says Javdekar

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला : प्रकाश जावडे़कर

Sun, 02 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 02 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Nation is proud of PM Modi for isolating Pakistan says Javdekar
- फोटो : PTI

आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस की नीति के तहत भारत ने हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर भारत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाता है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान को अलग-थलग करने और सर्जिकल स्ट्राइक कर उसको करार जवाब देने पर पूरे राष्ट्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है। इन हमलों से पाकिस्तान को कड़ा संदेश मिला है। वह कोलकाता में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पहले जावडे़कर ने पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से उड़ी में किए गए हमले की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बन गया है। भारत के साथ खुली लड़ाई नहीं जीत पाने की वजह से वह विध्वंसात्मक गतिविधियों का सहारा ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में रोजाना 15 हजार टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है

Nation is proud of PM Modi for isolating Pakistan says Javdekar

उन्होंने यहां गांधी जयंती के मौके पर आयोजित स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित एक कार्यक्रम में प्लास्टिक कचरा मुक्त कोलकाता अभियान की शुरूआत की। इस बीच केंद्रीय मंत्री ने स्कूली छात्रों से घर और स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में मिलने वाले ऐसे कचरे को साफ करने की अपील की।

जावड़ेकर ने कहा कि देश में रोजाना 15 हजार टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है, जबकि इसमें से महज नौ हजार टन को ही एकत्र कर ट्रीटमेंट के लिए भेजा जाता है। नतीजतन रोजाना छह हजार टन असंशोधित कचरा बच जाता है। इससे नागरिक प्रणाली के साथ ही हमारे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed