फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nasal Vaccine Trial: DCGI allowed Bharat Biotech to test nasal booster dose

नैजल वैक्सीन का ट्रायल: भारत बायोटेक को नाक से दी जाने वाली बूस्टर खुराक के परीक्षण की इजाजत

Fri, 28 Jan 2022 01:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 Jan 2022 01:58 PM IST
सार

इस इंट्रा नैजल वैक्सीन की खुराक के जरिए देश में जारी कोरोना के खिलाफ जंग से निपटने में मदद मिलेगी। नाक से दी जाने वाली इस कोरोना वैक्सीन का परीक्षण देश में नौ जगह किया जाएगा।

विज्ञापन
Nasal Vaccine Trial: DCGI allowed Bharat Biotech to test nasal booster dose
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

दिल्ली एम्स समेत देश के नौ अस्पतालों में बूस्टर खुराक के लिए नेजल वैक्सीन (नाक से दिया जाने वाला टीका) पर परीक्षण शुरू होगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने शुक्रवार को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी को नाक से दी जाने वाले टीके के तीसरे परीक्षण की अनुमति दी है। इसके अब तक दो चरण के क्लीनिकल ट्रायल पूरे हो चुके हैं।

विज्ञापन


डीसीजीआई की हरी झंडी के बाद भारत बायोटेक जल्द ही तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करेगी जिसमें बूस्टर खुराक को भी जोड़ा गया है। बूस्टर खुराक के परीक्षण में कंपनी उन लोगों को शामिल करेगी जिन्हें कोवाक्सिन की दो खुराक पहले मिल चुकी हों और टीकाकरण पूरा हुए कम से कम छह माह की अवधि पूरी हुई हो। 
विज्ञापन


डीसीजीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, भारत बायोटेक ने कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने के बाद जिस स्वदेशी कोवाक्सिन को तैयार किया था उसी को नई तकनीक के साथ जोड़कर नाक से दिया जाने वाला टीका तैयार किया है। इसके अभी तक सामने आए परीक्षण परिणाम संतोषजनक हैं जिनके आधार पर एसईसी कमेटी ने तीसरे परीक्षण की अनुमति देने की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, फॉर्मा कंपनी यह तीसरा परीक्षण देश के नौ अस्पतालों में करेगी जिसमें से एक दिल्ली एम्स है। परीक्षण सफल रहा तो कोवाक्सिन की दो खुराक लेने के कम से कम छह माह बाद तीसरी यानी बूस्टर खुराक हासिल की जा सकेगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इंट्रानैजल वैक्सीन नाक व फेफड़ों में मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र का निर्माण करेगी।

कोवाक्सिन लेने वालों पर होगा परीक्षण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत बायोटेक ने अपनी नैजल वैक्सीन BBV154 को पहले से टीका ले चुके  लोगों को बूस्टर डोज के तौर पर उपयोग करने का प्रस्ताव दिया है। इस वैक्सीन का परीक्षण ऐसे लोगों पर किया जाएगा जिन्होंने पहले कोवाक्सिन ले रखी है।

भारत बायोटेक ने पहले घोषणा की थी कि उसके द्वारा निर्मित यह नैजल वैक्सीन बच्चों के लिए सुरक्षित, सहन करने योग्य है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इंट्रानैजल वैक्सीन नाक व फेफड़ों में मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र का निर्माण करेगी।  इससे वायरस संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा में मदद मिलेगी। 


संक्रमण दर में बड़ी गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 15.82 लाख सैंपल की जांच हुई थी, जिसमें 15.88 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते बृहस्पतिवार को यह दैनिक संक्रमण दर 19.59 फीसदी थी। वहीं, बुधवार को यह 16 फीसदी थी। इसी के साथ ही देश में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 4,06,22,366 तक पहुंच गई है जिनमें 3,80,13,481 रोगी ठीक भी हुए लेकिन 4,92,324 लोगों की अब तक मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed