फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nasa animation video shows carbon di oxide on india climate change threat

Climate Change: अंतरिक्ष से भारत के ऊपर दिखा कार्बन-डाइऑक्साइड का गुबार, नासा के वीडियो में डराने वाला नजारा

Sat, 03 Aug 2024 12:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 Aug 2024 12:58 PM IST
सार

 नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण एशिया में कार्बन डाइ ऑक्साइड बनने की सबसे बड़ी वजहें बिजली संयंत्र, उद्योगों और कारों-ट्रकों आदि का धुआं है।

विज्ञापन
nasa animation video shows carbon di oxide on india climate change threat
नासा ने जारी की वीडियो - फोटो : एक्स/नासा

विस्तार

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में नासा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें हमारे वायुमंडल में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस को दिखाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि हमारे वायुमंडल में किस तरह से कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस घूम रही है। यह एक एनिमेटेड वीडियो है, जो हमारे वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों के जटिल पैटर्न को दर्शा रही है। 
विज्ञापन


नासा ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
नासा ने एक उच्च रिजॉल्यूशन वाला मौसम पुनर्विश्लेषण मॉडल GEOS तैयार किया है। यह एक सुपरकंप्यूटर से संचालित मॉडल है, जिसे वायुमंडल के बारे में जानकारी लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एजेंसी ने बताया कि यह मॉडल जमीनी अवलोकनों और उपग्रह उपकरणों से अरबों डेटा बिंदु खींचता है और इसका रिजॉल्यूशन भी सामान्य मौसम मॉडल की तुलना में 100 गुना अधिक है। वीडियो में दिख रहा है कि पृथ्वी के वायुमंडल में नारंगी रंग का धुआं ग्रह के चारों ओर घूमते हुए दिख रहा है। 
विज्ञापन

 

भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में कार्बन डाइ ऑक्साइड का उत्सर्जन खतरनाक स्तर पर पहुंचा
वीडियो में भारत और भारतीय उपमहाद्वीप से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों को भी देखा जा सकता है। नासा का कहना है कि भारत के ऊपर कार्बन डाइ ऑक्साइड की सांद्रता 420-460 पीपीएम है, जो कि खतरनाक स्तर है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि कार्बन डाइ ऑक्साइड धुएं, बिजली संयंत्रों से, जंगल की आग और शहरों में गाड़ियों को धुएं आदि से निकलती है। नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण एशिया में कार्बन डाइ ऑक्साइड बनने की सबसे बड़ी वजहें बिजली संयंत्र, उद्योगों और कारों-ट्रकों आदि का धुआं है। पौधों द्वारा कार्बन डाइ ऑक्साइड का अवशोषण किया जाता है। 


कार्बन डाइऑक्साइड एक ग्रीनहाउस गैस है और पृथ्वी के बढ़ते तापमान की इसे प्रमुख वजह माना जाता है। कार्बन डाइ ऑक्साइड हमारे ग्रह को गर्म करती है। हालांकि धरती पर जीवन के अस्तित्व के लिए कार्बन डाइ ऑक्साइड जरूरी है क्योंकि यह हमारे वायुमंडल को गर्म रखती है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा उत्पादन ग्रह को गर्म भी करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed