फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narsingh Yadav dispute reached to PM Modi, wrestling federation came along

पीएम तक पहुंचा नरसिंह विवाद, कुश्ती संघ भी साथ आया

Mon, 25 Jul 2016 11:47 PM IST
नरसिंह विवाद पीएम तक पहुंचा, कुश्ती संघ भी साथ आया
नरसिंह विवाद पीएम तक पहुंचा, कुश्ती संघ भी साथ आया Updated Mon, 25 Jul 2016 11:47 PM IST
सार

  • नरसिंह ने तीन लोगों पर लगाया साजिश रचने का आरोप
  • चैंपियन पहलवान ने सोनीपत कैंप में खाने में मिलावट की शिकायत की थी
  • बुधवार तक नाडा का हियरिंग पैनल कर देगा नरसिंह के भाग्य का फैसला 
  • अपने ऊपर लगे आरोप के लिए नरसिंह ने सीबीआई जांच की मांग की 

विज्ञापन
Narsingh Yadav dispute reached to PM Modi, wrestling federation came along
नरसिंह यादव - फोटो : Narsingh Yadav

विस्तार

रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान नरसिंह यादव के डोपिंग मामले में दिलचस्प मोड़ आ गया है। ओलंपिक जाने से पहले डोप में फंसे नरसिंह ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण को लिखे पत्र में उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। नरसिंह ने पत्र में तीन नामों को इस साजिश में शामिल बताया है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने नरसिंह का पत्र मिलने की पुष्टि की है। साथ ही कुश्ती संघ ने इस मामले की रिपोर्ट पीएमओ को भी सौंप दी है।

विज्ञापन


पीएमओ इसे गंभीरता से लेते हुए यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बढ़ा दी। प्रधानमंत्री मोदी ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को तलब कर लिया और उनसे चल रहे विवाद की पूरी जानकारी मांगी।  नरसिंह यादव का मिथेनडायनोन एक एनाबॉलिक स्टेरॉयड का डोपिंग टेस्ट पॉजीटिव पाया गया था। ये टेस्ट 25 जून को हुआ था उसके बाद से ही इसको लेकर खेल जगत में खासी उथलपुथल मची हुई है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि नरसिंह ने अपने पत्र में  जिन तीन लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है उनमें देश के जाने-माने पहलवान, गुजरे जमाने के जाने-माने पहलवान और साई की एक महिला पदाधिकारी शामिल हैं। नरसिंह ने सोनीपत कैंप में खाने में मिलावट की शिकायत की थी। भारत के लिए कई पदक चुके नरसिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है, जिसके कारण उनकी रियो ओलंपिक में भागीदारी पर संदेह के बादल छा गए हैं। इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बुधवार तक नाडा का हियरिंग पैनल नरसिंह के भाग्य का फैसला कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती संघ ने नाडा को लिया आड़े हाथों 

Narsingh Yadav dispute reached to PM Modi, wrestling federation came along
नरसिंह यादव - फोटो : hggklkl

कुश्ती संघ ने नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) को भी घेरे में लिया है। कुश्ती संघ के एक पदाधिकारी का कहना है कि जब नरसिंह की रिपोर्ट 18 जुलाई से पहले आ चुकी थी तो उन्हें यह रिपोर्ट सीधे क्यों नहीं भेजी गई। पहले यह रिपोर्ट नरसिंह और आईओए को भेज दी गई जबकि उन्हें यह रिपोर्ट 19 जुलाई को मिली है।

अगर यह रिपोर्ट उन्हें पहले मिल जाती तो वह नरसिंह के स्थान पर 18 जुलाई को भेजी गई एंट्री में दूसरे पहलवान जितेंद्र सिंह का नाम भेज सकते थे। कुश्ती संघ की ओर से यह भी कहा गया कि एक बार सोनीपत में कैंप के दौरान मेस में एक संदिग्ध व्यक्ति को दाल में मिलावट करते हुए देखा गया था। बाद में सारी दाल को फेंकवा दिया गया लेकिन उसी वक्त सख्ती कर दी गई होती तो यह दिन देखने को नहीं मिलते। 

‘अगर नरसिंह ने जानबूझ कर ड्रग्स लिया होता तो वह स्पेन में टूर्नामेंट खेलने नहीं जाता। स्पेन के टूर्नामेंट से भी वो पदक लेकर आया। नरसिंह के साथ उनके रूम पार्टनर संदीप तुलसी यादव के शरीर में भी वही सब पाया गया जो नरसिंह के शरीर में। साथ ही एक महीने किसी खिलाड़ी का तीन बार डोप टेस्ट होना संदेह पैदा करता है। लिहाजा हम इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे।’
- बृजभूषण शरण सिंह, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed