फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naresh Agrawal's controversial comments on PM Narendra Modi and Gods

राजनीति के मौसम विज्ञानी माने जाते हैं नरेश अग्रवाल, पढ़ें उनके ये शर्मनाक बयान

Mon, 12 Mar 2018 09:40 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Naresh Agrawal's controversial comments on PM Narendra Modi and Gods
नरेश अग्रवाल ने थामा बीजेपी का दामन

भाजपा में शामिल होने वाले नरेश अग्रवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान दे चुके हैं। भाजपा समर्थकों ने देवी-देवताओं पर दिए बयान के लिए उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई थी। नरेश के कुछ विवादित बयान 

विज्ञापन


जाधव को बताया था आतंकी -
नरेश अग्रवाल ने हाल ही में पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को अपने देश में आतंकवादी माना है, तो वो उस हिसाब से जाधव के साथ व्यवहार करेंगे। हमारे देश में भी आतंकवादियों के साथ ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए। अग्रवाल ने ये बयान जाधव के परिवार की उनसे मुलाकात के संदर्भ में दिया थ। इस्लामाबाद में जाधव के परिवार के साथ पाकिस्तान ने बदसलूकी की थी।
विज्ञापन


पीएम मोदी पर व्यक्तिगत और जातिसूचक टिप्पणी --
सपा में परिवारवाद के आरोपों का जवाब देते हुए नेता नरेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। उन्होंने मोदी के शादी न करने पर चुटकी लेते हुए कहा था, उन्होंने शादी तो की नहीं, वह परिवार का मतलब कैसे जानेंगे। वह कैसे जानेंगे कि परिवार का आनंद क्या होता है। वहीं लखनऊ में वैश्य समाज की एक बैठक में पीएम मोदी के लिए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्हें वैश्य समाज का हिस्सा मानने से इनकार कर दिया था। सभा में मौजूद लोगों ने ही अग्रवाल के इस बयान का काफी विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप पर दिया शर्मनाक बयान --
यूपी के बदायूं में हुए गैंगरेप पर भी नरेश अग्रवाल विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। अग्रवाल से जब इस घटना और प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा, आप एक बछिया को भी जबरदस्ती घसीटकर नहीं ले जा सकते।

लड़कियों के कपड़ों पर बयान --
मुंबई गैंगरेप के बाद भी अग्रवाल ने रेप की घटनाओं से बचने के लिए लड़कियों को अनोखी सलाह दे डाली थी। तब उन्होंने कहा था कि रेप से बचने के लिए लड़कियों को अपने कपड़ों का ख्याल रखना चाहिए। हमें सामाजिक सोच को बदलना पड़ेगा। टीवी की अश्लीलता, रहन-सहन और कपड़े पहनने के तौर-तरीकों पर भी ध्यान देना होगा।

देवी-देवताओं पर टिप्पणी --
नरेश अग्रवाल हिंदू देवी देवताओं पर भी विवादित बयान दे चुके हैं। राज्यसभा में बोलते हुए अग्रवाल ने कहा था, ‘व्हिस्की में विष्णु बसें, रम में श्रीराम, जिन में माता जानकी और ठर्रे में हनुमान। सियावर रामचंद्र की जय।’ उनके इस बयान पर राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ था। अग्रवाल के घर पर कालिख पोती गई थी।


खिलाड़ियों पर भी विवादित बोल ---
नरेश अग्रवाल क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अन्य खिलाड़ियों योगेश्वर दत्त, बबीता फोगट पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, ‘देश में चाटुकारिता करने वालों की कमी नहीं है। चाटुकार और भांड खड़े हो जाते हैं। ये कभी देशभक्त नहीं हो सकते हैं और कभी देश के पक्ष में नहीं बोल सकते। इन सब को हम को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed