फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naresh Agrawal apologize for his earlier comment on Jaya Bachchan

जया बच्चन पर दिया बयान नरेश अग्रवाल को पड़ा महंगा, मांगनी पड़ी माफी

Tue, 13 Mar 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Naresh Agrawal apologize for his earlier comment on Jaya Bachchan
नरेश अग्रवाल
हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नरेश अग्रवाल ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह खेद व्यक्त करते हैं। आपको बता दें कि नरेश ने कहा था कि एक फिल्म में काम करने वाली से मेरी तुलना कर दी गई और उनके नाम पर टिकट काटा गया। नरेश ने कहा कि मैं इसे भी बहुत उचित नहीं मानता। 
विज्ञापन


नरेश ने समाजवादी पार्टी द्वारा राज्यसभा का टिकट काटने पर गहरी नाराजगी जाहिर की थी और जया बच्चन पर निशाना साधते हुए कहा था कि फिल्मों में काम करने वाली के चक्कर में मेरा टिकट काट दिया गया।
विज्ञापन


जब नरेश से पूछा गया कि क्या वो अपने बयान पर माफी मांगेंगे तो उन्होंने कहा- क्या आप खेद शब्द का मतलब नहीं जानते? आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पलटवार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा की थी। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है। भाजपा अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल नरेश के खिलाफ कदम उठाए। अखिलेश यादव ने महिला आयोग से भी मांग की कि नरेश अग्रवाल पर कार्रवाई की जानी चाहिए। 
   

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed