{"_id":"59f20c234f1c1b76678b7874","slug":"narendra-patel-releases-audio-clip-over-bjp-bribe-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने भाजपा पर लगाया रिश्वत ऑफर करने का आरोप, ऑडियो रिकॉर्डिंग की जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने भाजपा पर लगाया रिश्वत ऑफर करने का आरोप, ऑडियो रिकॉर्डिंग की जारी
एजेंसी/ मेहसाणा
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने भाजपा द्वारा उन्हें खरीदने की कोशिश के आरोपों के बाद बृहस्पतिवार को अपने सहयोगी वरुण पटेल के साथ टेलीफोन पर हुई कथित बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की।
विज्ञापन
वरुण पटेल 21 अक्टूबर को हार्दिक पटेल की पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद नरेंद्र पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह एक करोड़ रुपये में उन्हें खरीदना चाहती थी।
विज्ञापन
पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव हारने वाले के सियासी भविष्य पर लगेगा ग्रहण
विज्ञापन
नरेंद्र पटेल द्वारा जारी किए गए ऑडियो क्लिप में कथित रूप से वरुण पटेल कह रहे हैं कि भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्हें 60 फीसदी राशि मिल जाएगी और बाकी राशि पार्टी कार्यक्रम के बाद दी जाएगी। इस ऑडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नरेंद्र पटेल और वरुण पटेल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहा है।
गौरतलब है कि नरेंद्र पटेल ने मीडिया को 10 लाख रुपये दिखाए थे और दावा किया था कि वरुण पटेल ने भाजपा में शामिल होने के लिए यह पैसा उन्हें एडवांस दिया है। भाजपा और वरुण ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था। जिसके बाद नरेंद्र पटेल ने घोषणा करते हुए कहा था कि उनके पास ऑडियो व वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, जिनका वह समय आने पर खुलासा करेंगे।